दिन में खिली धूप, शाम को हुई बारिश
गुमला :मौसम का मिजाज अभी भी जस का तस है. हालांकि शनिवार को दोपहर में कुछ देर के लिए धूप खिली थी. परंतु शाम होते ही तेज बारिश शुरू हुई. गुमला में दो दिनों से बारिश हो रही है. इससे पूरी तरह जिले का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. शनिवार को शहर में साप्ताहिक बाजार […]
गुमला :मौसम का मिजाज अभी भी जस का तस है. हालांकि शनिवार को दोपहर में कुछ देर के लिए धूप खिली थी. परंतु शाम होते ही तेज बारिश शुरू हुई. गुमला में दो दिनों से बारिश हो रही है. इससे पूरी तरह जिले का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. शनिवार को शहर में साप्ताहिक बाजार लगता है. ठंड व बारिश के कारण बाजार भी फीका रहा.
बहुत कम ही किसान सब्जी लेकर बाजार पहुंचे. किसान मनमोहन उरांव, द्वारिका साहू ने बताया कि बारिश के कारण सब्जी को भारी नुकसान पहुंचा है. बारिश के कारण शहरी क्षेत्र के बाजार से रौनक गायब रही. अधिकांश दुकानें बंद रही. चेंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव हिमांशु केशरी ने कहा कि दो दिन की बारिश से शहरी क्षेत्र के लगभग दो सौ दुकान प्रभावित हुए हैं. वहीं नौ से दस लाख रुपये का व्यवसाय प्रभावित हुआ है.
बारिश के कारण बिजली भी गुल रही. दिन भर बिजली के आने-जाने का खेल जारी रहा. बिजली नहीं रहने से लोगों के कई काम प्रभावित हुए हैं. तीन अस्थायी रैन बसेरा में गरीबों को बारिश से बचते हुए देखा गया. फुटपाथ में काम करने वाले बेघर लोगों ने रैन बसेरा में आश्रय लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










