नदी से अज्ञात युवक का शव बरामद
3 गुम 13 में अज्ञात युवक का शव घाघरा. घाघरा थाना क्षेत्र के डुको सिकवार कोयल नदी के तट से शुक्रवार की शाम को घाघरा पुलिस ने एक अज्ञात युवक (28) का शव बरामद किया है. आशंका व्यक्त की जा रही है कि युवक की हत्या कर उसके शव को नदी में फेंका गया है. […]
3 गुम 13 में अज्ञात युवक का शव घाघरा. घाघरा थाना क्षेत्र के डुको सिकवार कोयल नदी के तट से शुक्रवार की शाम को घाघरा पुलिस ने एक अज्ञात युवक (28) का शव बरामद किया है. आशंका व्यक्त की जा रही है कि युवक की हत्या कर उसके शव को नदी में फेंका गया है. मृतक का हाथ पीछे से मुड़ा हुआ है. इससे लग रहा है कि उसका दोनों हाथ बांधा हुआ था. पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए गुमला सदर अस्पताल भेज दिया. समाचार लिखे जाने तक शव की शिनाख्त नहीं हो पायी है. शव को पहचान के लिए अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में रखा गया है. 72 घंटे तक शव को यहां रखा जायेगा. पहचान नहीं होने की स्थिति में पुलिस उसका अंतिम संस्कार करेगा. मृतक युवक काला रंग का जैकेट, ब्लू जिंस पैंट व चेक शर्ट पहना हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










