कोयलकारो व फील्ड फायरिंग रेंज चालू हो

Updated:
विज्ञापन

गुमला. पूर्व वार्ड आयुक्त राजेंद्र गुप्ता ने कहा है कि केंद्र व राज्य में भाजपा की सरकार है. राज्य सरकार से मांग की है कि गुमला, सिमडेगा व खूंटी सिंहभूम का महत्वपूर्ण जलाशय योजना कोयलकारो को नये सिरे से सर्वे करा कर अविलंब चालू किया जाये. चूंकि एशिया महादेश का सबसे बड़ी बिजली परियोजना है. […]

विज्ञापन

गुमला. पूर्व वार्ड आयुक्त राजेंद्र गुप्ता ने कहा है कि केंद्र व राज्य में भाजपा की सरकार है. राज्य सरकार से मांग की है कि गुमला, सिमडेगा व खूंटी सिंहभूम का महत्वपूर्ण जलाशय योजना कोयलकारो को नये सिरे से सर्वे करा कर अविलंब चालू किया जाये. चूंकि एशिया महादेश का सबसे बड़ी बिजली परियोजना है. इसके बनने से देश के सात प्रदेशों को बिजली मिल सकती है.

साथ ही इस क्षेत्र में उद्योग धंधों का जाल बिछ जायेगा. नेतरहाट फिल्ड फायरिंग रेंज जो सेना के लिए बहुत बड़ी योजना है. इसे भी नये सिरे से सर्वे करा कर लातेहार, गुमला, लोहरदगा व अंबिकापुर क्षेत्र में पड़ रहा है. फील्ड फायरिंग रेंज में अधिकांश जमीन सरकारी है. कुछ वर्षो से स्वार्थी तत्व झूठा आंदोलन करके इसे बंद करा दिये हैं. इस योजना के प्रारंभ होने से देश प्रदेश का विकास होगा साथ ही जिले के नौजवान सेना में भरती होकर देश की सेवा करेंगे. इसे भी अविलंब प्रारंभ किया जाये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola