गोतनी को लाठी से मार कर किया घायल
घाघरा. घाघरा थाना क्षेत्र के तुसगांव निवासी धरमनिया उरांव (45) को उसके ही गोतनी ने पिटाई कर दी, जिससे वह घायल है. सदर अस्पताल में इलाज के बाद रांची रेफर कर दिया गया. घटना के संबंध में घायल के पति धनी उरांव ने बताया कि एक जनवरी को घर के सभी लोग बैठ कर शराब […]
घाघरा. घाघरा थाना क्षेत्र के तुसगांव निवासी धरमनिया उरांव (45) को उसके ही गोतनी ने पिटाई कर दी, जिससे वह घायल है. सदर अस्पताल में इलाज के बाद रांची रेफर कर दिया गया. घटना के संबंध में घायल के पति धनी उरांव ने बताया कि एक जनवरी को घर के सभी लोग बैठ कर शराब का सेवन कर रहे थे. इसी बीच किसी बात को लेकर मेरी भाभी लखिया उरांव से पत्नी धरमनिया उरांव का विवाद हो गया. विवाद से आक्रोशित होकर भाभी लखिया ने धरमनिया को लाठी से सिर पर प्रहार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. घायल अवस्था में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाघरा में भरती किया गया. जहां प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए गुमला के बाद रांची रेफर कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










