हवन व दीक्षा संस्कार के साथ 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ संपन्न

हवन व दीक्षा संस्कार के साथ 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ संपन्न
गुमला. चार दिवसीय गायत्री महायज्ञ के आखिरी दिन शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में गायत्री शक्तिपीठ गुमला में 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का 24 हवन कुंडो में भक्तों को पूजा व हवन कराया गया. साथ ही महायज्ञ का समापन हुआ. महायज्ञ के अंतिम दिन नामकरण संस्कार धनंजय कुमार सोनी, मृत्युंजय कुमार सोनी, विद्यारंभ संस्कार सृष्टि गौरी, दिव्यास कुमार, कृतिका, आयुष कुमार, आराध्या कुमारी, अनिकेत कुमार, आराध्या वर्मा, दीवान कुमार वर्मा, दीक्षा संस्कार रामाश्रय शर्मा, नीलू सोनी, राजू सिंह, संगीता देवी, जन्मदिवस पूजन टुनू कुमार का कराया गया. यज्ञ के बाद आरती व प्रसाद का वितरण किया गया. अंतिम में ब्रह्मदेव द्वारा सभी को धन्यवाद ज्ञापन किया गया व शांतिकुंज हरिद्वार से आये आचार्यों की नायक राम तपस्या आचार्य, सह टोली नायक प्रमोद शास्त्री, गायक अभय, तबला वादक शिबू मंडावी एवं युग चालक घनश्याम कोर्राम को विदाई दी गयी. इससे पूर्व संध्याकालीन कार्यक्रम में संगीत व प्रवचन के साथ ही विशाल दीप यज्ञ 6100 दीप प्रज्वलित कर किया गया और इस महायज्ञ के सफल संचालन के लिए समिति के सदस्यों को तिलक लगा कर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में केडीएन सिंह, सरस्वती देवी, लक्ष्मी विश्वकर्मा, ब्रह्मदेव, अशोक साह, अमित कुमार, अर्जुन सोनी, प्रमोद सिंह, ओमप्रकाश शर्मा, मीडिया प्रभारी सुनील कुमार दास, सावित्री देवी, ललिता देवी, लक्ष्मी देवी, प्रज्ञा कुमारी, मालती देवी, ललिता देवी, विक्रम सिंह आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




