अध्यक्ष सहित 22 पार्षदों ने शपथ ली

Updated at : 14 Mar 2026 10:25 PM (IST)
विज्ञापन
अध्यक्ष सहित 22 पार्षदों ने शपथ ली

जिला अनुमंडल कार्यालय में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन

विज्ञापन

जिला अनुमंडल कार्यालय में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन

प्रतिनिधि, गुमला नगर परिषद गुमला की नवनिर्वाचित अध्यक्ष शकुंतला उरांव एवं सभी 22 वार्ड पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह शनिवार को अनुमण्डल कार्यालय गुमला स्थित सभागार में हुआ. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष शकुंतला उरांव एवं सभी वार्ड पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी. उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नगर के विकास तथा नागरिकों की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देते हुए सभी जनप्रतिनिधि निष्पक्षता एवं समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें. गुमला शहर को विकास के पथ पर ले जाना है. इसके लिए सभी प्रतिनिधि मिलकर काम करें. शपथ ग्रहण के बाद अध्यक्ष शकुंतला उरांव ने कहा है कि गुमला शहर को पूरे राज्य में मॉडल शहर बनाना है. इसके लिए हम सभी प्रतिनिधियों को मिलकर काम करना होगा. जनता की बातों को हम सुने और जो भी समस्याएं सामने आती है. उनका समाधान करें. मौके पर अपर समाहर्ता गुमला शशिंद्र बड़ाइक, डीसीएलआर गुमला राजीव कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी सदर राजीव नीरज, सभी निर्वाची पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे.

वार्ड पार्षदों के नाम

वार्ड पार्षदों ने शपथ ली. जिसमें संगियस तिर्की, कृष्ण कुमार मिश्रा, प्रवीण टोप्पो, लखन राम, साजिद मंजूर उर्फ छोटू, मधु मेरीना लकड़ा, अनिल कुमार यादव, जशवंत कौर, मो जिशान आलम, फैजान अंसारी, जयराम इंदवार, दिलीप कुमार भगत, रीता प्रभा खलखो, मोसर्रत परवीन, उमा देवी, नेहा लकड़ा, हेमलता देवी, विजेता मिंज, नूतन रानी, रमेश कुमार चीनी, शैल मिश्रा व मनीष कुमार साहू है.

गुमला के विकास की उम्मीद : अजीत फाउंडेशन

अजीत फाउंडेशन गुमला ने नगर परिषद के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व वार्ड पार्षदों से अनुरोध किया है कि गुमला शहर के विकास में सभी कोई मिलकर काम करें. उम्मीद है कि नये प्रतिनिधियों के कार्यकाल में शहर में साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था, नियमित कचरा उठाव, शहर का सौंदर्यीकरण, सुदृढ़ जल निकासी एवं ड्रेनेज प्रणाली को प्राथमिकता मिलेगी. ताकि नागरिकों को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण मिल सके. नगर क्षेत्र में साफ एवं नियमित जलापूर्ति सहित पेयजल हेतु उचित व्यवस्था, सार्वजनिक शौचालय एवं यूरिनल व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट के साथ साथ सभी सरकारी योजनाओं में उचित पारदर्शिता अपेक्षित है. इसके साथ ही सुरक्षित एवं सुगम परिवहन व्यवस्था, शहर में जाम से मुक्ति, टेंपो एवं अन्य वाहनों के लिए उचित पार्किंग स्थल, तथा यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित करने की दिशा में भी ठोस पहल की अपेक्षा है. शहर की जीवंत अर्थव्यवस्था में योगदान देने वाले ठेला, फेरी एवं सब्जी विक्रेताओं के लिए सुव्यवस्थित स्थान, छोटे व्यापारियों के हितों की रक्षा तथा आम नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए संतुलित व्यवस्था भी नगर विकास का महत्वपूर्ण हिस्सा होगी. नगर परिषद क्षेत्र के नागरिकों के घरों में विवाह एवं अन्य कार्यों के लिए उचित एवं पारदर्शी रूप से न्यूनतम शुल्क पर नगर क्षेत्र में उपलब्ध नगर भवन, पर्यटक भवन, पार्क आदि की बुकिंग एवं अन्य सरकारी भवन की उचित व्यवस्था अपेक्षित है.

गुमला का विकास तेजी से होगा : भोला

भाजपा नेता भोला चौधरी ने कहा है कि इसबार नगर परिषद को अध्यक्ष व उपाध्यक्ष अनुभवी मिले हैं. इससे गुमला शहर का विकास तेजी से होगा. दोनों प्रतिनिधि काम करने वाले हैं. गुमला की जनता को दोनों से काफी उम्मीदें हैं. अब जनता के विश्वास पर खरा उतरने का समय आ गया है. अध्यक्ष व उपाध्यक्ष से अनुरोध है. गुमला शहर के विकास के लिए प्लान बनाकर काम करें.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola