ePaper

जदयू प्रत्याशी ने किया चुनावी दौरा

Updated at : 16 Nov 2019 12:34 AM (IST)
विज्ञापन
जदयू प्रत्याशी ने किया चुनावी दौरा

गुमला : जनता दल यूनाइटेड की बैठक हुई. अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सकलू मेहता ने की, जिसमें बिशुनपुर विधानसभा सीट से जदयू प्रत्याशी कृपालता देवी को विस चुनाव में विजयी बनाने के लिए रणनीति तैयार की गयी. सदस्यों ने विस प्रत्याशी को विजयी बनाने का संकल्प लिया. मौके पर प्रदेश सचिव प्रकाश महतो, युवा प्रदेश अध्यक्ष अभय […]

विज्ञापन

गुमला : जनता दल यूनाइटेड की बैठक हुई. अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सकलू मेहता ने की, जिसमें बिशुनपुर विधानसभा सीट से जदयू प्रत्याशी कृपालता देवी को विस चुनाव में विजयी बनाने के लिए रणनीति तैयार की गयी. सदस्यों ने विस प्रत्याशी को विजयी बनाने का संकल्प लिया.

मौके पर प्रदेश सचिव प्रकाश महतो, युवा प्रदेश अध्यक्ष अभय महतो, फलाहुर रहमान, पूर्व युवा अध्यक्ष हसीब अंसारी, एस्थेर लकड़ा, अनवर अंसारी, बिरसमुनी उरांव सहित कई लोग थे. बैठक के बाद कृपालता देवी ने बिशुनपुर, घाघरा, चपका, सेन्हा, पंसो, डुमरला गांव का दौरा किया. उन्होंने लोगों से जदयू के पक्ष में वोट करने की अपील की.

कृपालता ने कहा कि बिशुनपुर विधानसभा सीट से अबतक जितने भी विधायक बने हैं, सभी ने जनता को धोखा दिया है, इसलिए इसबार जनता सोच समझ कर वोट दे, ताकि बिशुनपुर विधानसभा क्षेत्र का समुचित विकास हो सके.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola