ePaper

गुमला : युवती का अश्‍लील वीडियो बनाया, फर्जी फेसबुक आईडी से किया वायरल, आरोपी गिरफ्तार

Updated at : 05 Jul 2019 9:17 PM (IST)
विज्ञापन
गुमला : युवती का अश्‍लील वीडियो बनाया, फर्जी फेसबुक आईडी से किया वायरल, आरोपी गिरफ्तार

दुर्जय पासवान, गुमला गुमला जिले के पालकोट थाना की पुलिस ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने वाले युवक को शुक्रवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. आरोपी युवक ने युवती से पहले शारीरिक संबंध बनाकर आपत्तिजनक फोटो खींचे. फिर आपत्तिजनक फोटो को वायरल कर दिया. यहां तक वीडियो भी बनाया और युवती के […]

विज्ञापन

दुर्जय पासवान, गुमला

गुमला जिले के पालकोट थाना की पुलिस ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने वाले युवक को शुक्रवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. आरोपी युवक ने युवती से पहले शारीरिक संबंध बनाकर आपत्तिजनक फोटो खींचे. फिर आपत्तिजनक फोटो को वायरल कर दिया. यहां तक वीडियो भी बनाया और युवती के नाम से फर्जी फेसबुक आइडी बनाकर उसे वायरल कर दिया.

पीड़िता द्वारा थाने में केस करने पर पुलिस ने आरोपी लक्ष्मण महली उर्फ लखन महली को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. युवती ने दर्ज केस में कहा है कि गुमला निवासी लक्ष्मण महली से कुछ वर्ष पहले मुलाकात हुई थी. जिसमें युवक ने खुद को कुंवारा व सेंट्रल फोर्स में कार्यरत होने की बात कही. हमारी दोस्‍ती प्‍यार में बदली और उसने शादी का झांसा देकर मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाया.

इस दौरान उसने आपत्तिजनक फोटो खींचे और विडियो बनाया. जब युवती के आरोपी के शादीशुदा होने और दो बच्‍चों का पिता होने का पता चला तो उक्त युवक से बचने लगी. लेकिन आरोपी ने उसकी आपत्तिजनक फोटो व विडियो को व्हाट्सप में वायरल कर दिया. साथ ही फोटो लगाकर फर्जी फेसबुक आइडी बनाकर उसे बदनाम करने लगा.

3 जुलाई की शाम आरोपी युवक ने युवती के घर जाकर जान से मारने की धमकी भी दी. तब पीड़िता ने थाने में शिकायत की. पालकोट पुलिस के अनुसार आरोपी युवक सीआइएसएफ में है. साथ ही वर्तमान में स्पेशल फोर्स दिल्ली में तैनात है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola