ePaper

जीजा के हाथों प्रेमी की करायी थी हत्या

Updated at : 05 Jul 2019 1:35 AM (IST)
विज्ञापन
जीजा के हाथों प्रेमी की करायी थी हत्या

पुलिस ने जीजा व साली को पकड़ा भरनो(गुमला) : भरनो थाना के डोंबा गांव निवासी सुरेश उरांव की हत्या 23 अप्रैल को प्रेम प्रसंग में हुई थी. सुरेश की हत्या उसकी प्रेमिका ललिता कुमारी ने साजिश के तहत अपने जीजा रोहित तिर्की व उसके एक दोस्त के हाथों करायी थी. पुलिस ने सुरेश हत्याकांड का […]

विज्ञापन

पुलिस ने जीजा व साली को पकड़ा

भरनो(गुमला) : भरनो थाना के डोंबा गांव निवासी सुरेश उरांव की हत्या 23 अप्रैल को प्रेम प्रसंग में हुई थी. सुरेश की हत्या उसकी प्रेमिका ललिता कुमारी ने साजिश के तहत अपने जीजा रोहित तिर्की व उसके एक दोस्त के हाथों करायी थी. पुलिस ने सुरेश हत्याकांड का खुलासा करते हुए जीजा व साली को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक अन्य आरोपी फरार है. गुरुवार को इंस्पेक्टर बैजू उरांव व थानेदार विष्णुदेव चौधरी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस आशय की जानकारी दी.
क्या है मामला: पुलिस के अनुसार, डोंबा गांव निवासी सुरेश उरांव का प्रेम संबंध बेड़ो प्रखंड के कोकडे गांव की युवती ललिता कुमारी से था. सुरेश शादीशुदा था. जब ललिता ने सुरेश के पास शादी करने का प्रस्ताव रखा, तब सुरेश टालमटोल करने लगा. इसके बाद ललिता ने सुरेश की हत्या की साजिश रची. उसने इस काम का जिम्मा अपने जीजा लापुंग गांव निवासी रोहित तिकी को सौंपा. योजना के अनुसार, ललिता ने 23 अप्रैल को सुरेश को फोन किया और अपने घर कोकडे बुलाया.
सुरेश जब अपनी प्रेमिका के घर पहुंचा, तो उसके जीजा रोहित और एक साथी महरू उरांव ने सुरेश को शराब पिलायी. शाम को सुरेश की बाइक से तीनों चट्टी जाने के लिए निकले और जब रायकेरा जंगल पहुंचे. इसी दौरान दोनों ने मिल कर सुरेश की हत्या कर दी और उसकी बाइक को जंगल में फेंक दिया. हत्या के लिए रोहित घर से गुप्ती (एक प्रकार का चाकू ) व रस्सी साथ लाया था. इधर, मृतक की पत्नी कर्मिला उरांव ने युवती के विरुद्ध पति की हत्या कराने का केस दर्ज कराया था.
पुलिस ने बुधवार को पिलखी मोड़ से रोहित तिर्की व भरनो से ललिता को गिरफ्तार किया, जबकि हत्या में शामिल एक आरोपी सोसो गांव निवासी महरू उरांव फरार है. पुलिस ने मृतक की टीवीएस बाइक, मोबाइल, चाकू, अभियुक्त का दो मोबाइल, ललिता का मोबाइल बरामद कर लिया. छापामारी में इंस्पेक्टर बैजू उरांव, भरनो थानेदार विष्णुदेव चौधरी, सिसई थानेदार सुधीर कुमार साव, एएसआइ एतवा उरांव व सशस्त्र बल शामिल थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola