घाघरा : जेजेएमपी के तीन उग्रवादी गिरफ्तार, गये जेल
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
घाघरा में आतंक का पर्याय बने जेजेएमपी के तीन उग्रवादियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. गिरफ्तार उग्रवादियों में आनंद उरांव, राहुल कुमार राम और मंटू खान उर्फ शेरू खान शामिल हैं व कई कई मामलों में वांछित थे. पुलिस ने छापामारी अभियान चला कर तीनों को पकड़ा है. शनिवार को प्रेस […]
विज्ञापन
घाघरा में आतंक का पर्याय बने जेजेएमपी के तीन उग्रवादियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. गिरफ्तार उग्रवादियों में आनंद उरांव, राहुल कुमार राम और मंटू खान उर्फ शेरू खान शामिल हैं व कई कई मामलों में वांछित थे. पुलिस ने छापामारी अभियान चला कर तीनों को पकड़ा है.
शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसडीपीओ नागेश्वर कुमार सिंह ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि तीनों ने लूटपाट, मारपीट और हत्या जैसे कई कांडों को अंजाम दिया है. पूछताछ में तीनों ने कई वारदातों में संलिप्तता स्वीकारी है. उन्होंने बताया कि पिछले दिनों घाघरा के हाइ स्कूल मैदान में बसंत बस के चालक और खलासी के साथ मारपीट की गयी थी तथा गोली मार कर घायल कर दिया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










