चप्पल-टॉर्च ने खोला चोरी का राज, पड़ोसी युवक गिरफ्तार

विज्ञापन

10 गुम 13 में गिरफ्तार आरोपी व जानकारी देते थानेदार | Prabhat Khabar Network

गुमला के आंबेडकर नगर में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा किया है. आरोपी पड़ोसी को गिरफ्तार कर चोरी के जेवर और नकद बरामद कर लिए गए हैं.

विज्ञापन

गुमला: गुमला के आंबेडकर नगर स्थित कुरैशी मोहल्ला में 30 जुलाई की तड़के लाखों रुपये की चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. जिस घर में चोरी हुई, उसके आसपास रहने वाला पड़ोसी युवक मोहित राम ही चोरी का आरोपी निकला. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है. उसके पास से चोरी किये गये जेवर समेत अन्य सामान भी बरामद हुए हैं.

घर में घुसकर लाखों के जेवरात चोरी

मामले का खुलासा करते हुए थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने प्रेसवार्ता में बताया कि आंबेडकर नगर कुरैशी मुहल्ला निवासी फिरोज आलम के घर में 30 जुलाई की रात करीब तीन बजे चोरी हुई थी. चोर घर में घुस कर उनकी पत्नी सुबी प्रवीण के लाखों रुपये मूल्य के सोने के आभूषण और 20 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गया था.

चप्पल और टॉर्च छोड़ गया चोर

घटना के दौरान घरवालों की नींद खुल गयी थी. उन्होंने चोर को पकड़ने का प्रयास किया था. लेकिन वह अंधेरे का फायदा उठा कर भाग निकला. हालांकि भागने की जल्दबाजी में चोर अपना चप्पल और टॉर्च घटनास्थल पर छोड़ गया था. इसके बाद पीड़ित ने गुमला थाना में अज्ञात चोर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी थी.

पूछताछ के लिए हिरासत में लिया

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने जांच शुरू की. घटनास्थल से मिले सुराग और पुलिस की जांच के आधार पर संदिग्धों से पूछताछ की गयी. जांच आगे बढ़ी, तो पुलिस को मोहित राम पर संदेह हुआ. पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की.

ये भी पढ़ें: चोरी की बढ़ती घटनाओं पर चेंबर प्रतिनिधिमंडल ने थाना प्रभारी से की चर्चा

ये भी पढ़ें: गुमला में अंतरराज्यीय गैंग के 11 अपराधी गिरफ्तार, लाखों के आभूषण लूटकांड का खुलासा

पूछताछ में चोरी में संलिप्तता उजागर

पूछताछ के दौरान चोरी की घटना में उसकी संलिप्तता सामने आने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी किये गये सोने के जेवर समेत अन्य सामान बरामद कर लिया है. पुलिस अब यह भी पता लगाने में जुटी है कि चोरी की घटना को अंजाम देने में उसके साथ कोई अन्य व्यक्ति शामिल था या नहीं.


विज्ञापन
दुर्जय पासवान

लेखक के बारे में

By दुर्जय पासवान

दुर्जय पासवान ने वर्ष 2001 से पत्रकारिता की शुरुआत की. दैनिक जागरण में दो साल काम करने के बाद 2003 में वे प्रभात खबर से जुड़े. इसके साथ ही नयी दुनिया अखबार, प्रहार मैगजीन में भी अपनी सेवा दी. इसके बाद 2010 में वे दैनिक भास्कर गुमला का ब्यूरो इंचार्ज के रूप में काम शुरू किये. भास्कर में पांच साल सेवा देने के बाद दोबारा 2014 में प्रभात खबर में ब्यूरो इंचार्ज के रूप में वापसी की. तब से अबतक प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने नक्सलियों से जुड़ी खबरें, नक्सली घटनाएं, ग्राउंड रिपोर्ट, प्राचीन और ऐतिहासिक धरोहरों की खोज से संबंधित खबरों पर अच्छा काम किया. इन्हीं खबरों ने उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में पहचान दी. दुर्जय पासवान बहुत लगन से अपना सभी काम का पूरा करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola