गुमला में अंतरराज्यीय गैंग के 11 अपराधी गिरफ्तार, लाखों के आभूषण लूटकांड का खुलासा

विज्ञापन

9 गुम 10 में गिरफ्तार अपराधी व जानकारी देते एसपी | Prabhat Khabar Network

गुमला पुलिस ने 12 लाख के आभूषण लूटकांड में शामिल अंतरराज्यीय कोरई गैंग के 11 अपराधियों को गिरफ्तार किया है. भारी मात्रा में सोना, चांदी और हथियार बरामद हुए.

विज्ञापन

गुमला: झारखंड के गुमला जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय कोरई गैंग के 11 अपराधियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधी 12 लाख रुपये के आभूषण लूटकांड में भी शामिल थे. रविवार को चंदाली स्थित एसपी कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस कर पुलिस अधीक्षक हारिस बिन जमां ने गिरफ्तारी और बरामदगी की जानकारी दी. एसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर आठ अगस्त को पालकोट थाना क्षेत्र के बिलिंगबिरा रोड स्थित सुमित केसरी के ईंट भट्ठे के सामने पहाड़ पर कुछ संदिग्धों के बड़ी आपराधिक घटना की योजना बनाने की सूचना मिली थी. इसके बाद एसआइटी का गठन किया गया.

एसडीपीओ के नेतृत्व में छापेमारी

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में गठित टीम ने छापेमारी कर अवैध हथियार और गोलियों के साथ सात आरोपियों को गिरफ्तार किया. पूछताछ और गिरफ्तार आरोपियों के बयान के आधार पर पालकोट थाना क्षेत्र से दो तथा घाघरा थाना क्षेत्र से दो अन्य अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया. पुलिस की जांच में सभी आरोपियों का संबंध ओडिशा के जाजपुर जिले से संचालित अंतरराज्यीय कोरई गैंग से होने की बात सामने आयी है. पुलिस के अनुसार गिरोह के सदस्यों ने विभिन्न राज्यों में चोरी, छिनतई और लूट की कई घटनाओं को अंजाम दिया है. गिरोह के शेष आरोपियों की गिरफ्तारी और अन्य सामान की बरामदगी के लिए एसआइटी विभिन्न राज्यों में छापेमारी कर रही है.

69.9 ग्राम सोना, 1.340 किलो चांदी और नकदी बरामद

गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने 69.9 ग्राम सोना, 1.340 किलोग्राम चांदी, 1.70 लाख रुपये नकद, एक देसी पिस्टल, दो देसी कट्टा, विभिन्न बोर की 11 गोलियां, सात मोबाइल फोन बरामद किए हैं. इसके अलावा डिक्की एवं अन्य लॉक तोड़ने में इस्तेमाल होने वाली दो मास्टर चाबियां भी बरामद की गयी है.

ये अपराधी हुए गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपियों में आर. अर्जुन उर्फ अवला अर्जुन (40), अक्षय कबाड़ी (25), येशु दास (25), किशुन दास (27), अवला शेखर (35), अर्जुन दास (29), माइकेल सावन (30), मनोज दास (26), भोला दात्त (20), करण नेताम (28) और मेकला येशु (29) शामिल हैं।

ये भी पढ़े: चोरी की कई वारदातों का खुलासा, अंतर्राज्यीय गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार

ये भी पढ़े: चेन स्नैचिंग के अंतरराज्यीय गिरोह का सदस्य गिरफ्तार, दिल्ली से चोरी की गई बाइक से देता था वारदात को अंजाम

छापेमारी दल में ये रहे शामिल

छापेमारी दल में एसडीपीओ श्रुति, एसडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव, एसडीपीओ शिवशंकर मरांडी, पुलिस अंचल निरीक्षक विनय कुमार, पुलिस अंचल निरीक्षक गुलशन भेंगरा, थाना प्रभारी अंकित राज, थाना प्रभारी मोहन कुमार सिंह, एसआईटी के पदाधिकारी एवं तकनीकी शाखा के सभी सदस्य शामिल थे.


विज्ञापन
दुर्जय पासवान

लेखक के बारे में

By दुर्जय पासवान

दुर्जय पासवान ने वर्ष 2001 से पत्रकारिता की शुरुआत की. दैनिक जागरण में दो साल काम करने के बाद 2003 में वे प्रभात खबर से जुड़े. इसके साथ ही नयी दुनिया अखबार, प्रहार मैगजीन में भी अपनी सेवा दी. इसके बाद 2010 में वे दैनिक भास्कर गुमला का ब्यूरो इंचार्ज के रूप में काम शुरू किये. भास्कर में पांच साल सेवा देने के बाद दोबारा 2014 में प्रभात खबर में ब्यूरो इंचार्ज के रूप में वापसी की. तब से अबतक प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने नक्सलियों से जुड़ी खबरें, नक्सली घटनाएं, ग्राउंड रिपोर्ट, प्राचीन और ऐतिहासिक धरोहरों की खोज से संबंधित खबरों पर अच्छा काम किया. इन्हीं खबरों ने उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में पहचान दी. दुर्जय पासवान बहुत लगन से अपना सभी काम का पूरा करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola