दिनेश कुमार बने सदर थाना के नए प्रभारी, अपराध नियंत्रण और बेहतर पुलिसिंग पर रहेगा जोर

Updated:
विज्ञापन

थाना प्रभारी | Prabhat Khabar Network

गुमला सदर थाना के नये थाना प्रभारी के रूप में दिनेश कुमार ने पदभार संभाल लिया है.

विज्ञापन

गुमला: गुमला सदर थाना के नये थाना प्रभारी के रूप में दिनेश कुमार ने पदभार संभाल लिया है. पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाये रखने, अपराध पर प्रभावी नियंत्रण और आम लोगों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने को अपनी प्राथमिकता बताया. थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने कहा कि सदर थाना क्षेत्र में अपराध पर अंकुश लगाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी. चोरी, लूट, साइबर अपराध, नशे से जुड़े मामलों और अन्य आपराधिक गतिविधियों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी.

अपराधियों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई

दिनेश कुमार ने कहा कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी भी तरह की आपराधिक गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. उन्होंने कहा कि पुलिस और आम जनता के बीच बेहतर संबंध अपराध नियंत्रण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. इसलिए लोगों की शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए त्वरित कार्रवाई का प्रयास किया जायेगा.

ये भी पढ़ें: रात को खाना खाकर सोने गया युवक, सुबह पेड़ से लटका मिला शव; जांच में जुटी पुलिस

ये भी पढ़ें: राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय एकता के संदेश के साथ भाजपा ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

आम लोगों से अपील

थाना प्रभारी ने आम लोगों से अपील किया कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अपराध की जानकारी तत्काल पुलिस को दें. ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके. दिनेश कुमार ने कहा कि कानून सभी के लिए समान है और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जायेगी. साथ ही उन्होंने पुलिसकर्मियों को भी क्षेत्र में लगातार गश्त करने और संवेदनशील इलाकों पर विशेष नजर रखने का निर्देश देने की बात कही. उन्होंने कहा कि शहर में शांति और सुरक्षा बनाये रखना पुलिस के साथ-साथ आम लोगों की भी सामूहिक जिम्मेदारी है. जनता के सहयोग से सदर थाना क्षेत्र को और सुरक्षित बनाने की दिशा में काम किया जायेगा.


विज्ञापन
दुर्जय पासवान

लेखक के बारे में

By दुर्जय पासवान

दुर्जय पासवान ने वर्ष 2001 से पत्रकारिता की शुरुआत की. दैनिक जागरण में दो साल काम करने के बाद 2003 में वे प्रभात खबर से जुड़े. इसके साथ ही नयी दुनिया अखबार, प्रहार मैगजीन में भी अपनी सेवा दी. इसके बाद 2010 में वे दैनिक भास्कर गुमला का ब्यूरो इंचार्ज के रूप में काम शुरू किये. भास्कर में पांच साल सेवा देने के बाद दोबारा 2014 में प्रभात खबर में ब्यूरो इंचार्ज के रूप में वापसी की. तब से अबतक प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने नक्सलियों से जुड़ी खबरें, नक्सली घटनाएं, ग्राउंड रिपोर्ट, प्राचीन और ऐतिहासिक धरोहरों की खोज से संबंधित खबरों पर अच्छा काम किया. इन्हीं खबरों ने उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में पहचान दी. दुर्जय पासवान बहुत लगन से अपना सभी काम का पूरा करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola