ePaper

गुमला : बस के खलासी को गोली मारी चालक का सिर कूचा, गंभीर

Updated at : 04 Jun 2019 8:21 AM (IST)
विज्ञापन
गुमला : बस के खलासी को गोली मारी चालक का सिर कूचा, गंभीर

गुमला :घाघरा के हाइस्कूल मैदान में रविवार की रात यात्री बस बसंत के चालक आशीष लकड़ा व खलासी जुम्मन मियां को अपराधियों ने गोली मार दी. गंभीर रूप से घायल दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद रिम्स रेफर कर दिया गया है. खलासी रांची जिला के बुढ़मू का रहनेवाला है. घटना रात करीब 11 बजे […]

विज्ञापन

गुमला :घाघरा के हाइस्कूल मैदान में रविवार की रात यात्री बस बसंत के चालक आशीष लकड़ा व खलासी जुम्मन मियां को अपराधियों ने गोली मार दी. गंभीर रूप से घायल दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद रिम्स रेफर कर दिया गया है. खलासी रांची जिला के बुढ़मू का रहनेवाला है.

घटना रात करीब 11 बजे की है. बताया गया कि यात्री बस घाघरा के टांगर बस्ती से पाकरटोली बारात लेकर गयी थी. बारातियों को छोड़ कर चालक व खलासी घाघरा हाई स्कूल मैदान में बस में सो गये. इसी बीच अपराधी पहुंचे और बस का दरवाजा खुलवा कर खलासी जुम्मन मियां के गले में मार दी. फिर भाग रहे चालक को पत्थर से कूच दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola