ePaper

गुमला : प्रेमिका से दुष्कर्म के बाद हत्या, शव को गुफे में छिपाया

Updated at : 27 Mar 2019 4:44 PM (IST)
विज्ञापन
गुमला : प्रेमिका से दुष्कर्म के बाद हत्या, शव को गुफे में छिपाया

।। दुर्जय पासवान ।। गुमला : जिला के घोर उग्रवाद प्रभावित रायडीह थाना क्षेत्र के नवागढ़ मरदा पीबो गांव की मैट्रिक की छात्रा की उसके ही प्रेमी संजू राम ने गला दबाकर हत्या कर दिया.इसके बाद शव को पीबो जंगल के कोल्हाटोंगरी गुफा में फेंक दिया. जब परिजन गायब छात्रा को खोजने लगे तो प्रेमी […]

विज्ञापन

।। दुर्जय पासवान ।।

गुमला : जिला के घोर उग्रवाद प्रभावित रायडीह थाना क्षेत्र के नवागढ़ मरदा पीबो गांव की मैट्रिक की छात्रा की उसके ही प्रेमी संजू राम ने गला दबाकर हत्या कर दिया.इसके बाद शव को पीबो जंगल के कोल्हाटोंगरी गुफा में फेंक दिया. जब परिजन गायब छात्रा को खोजने लगे तो प्रेमी भी लोगों को भ्रम में रखकर छात्रा को खोजने का नाटक करता रहा. लेकिन रायडीह थाना की पुलिस की लाठी पड़ने के बाद संजू ने छात्रा की हत्या की बात स्वीकार की. साथ ही उन्होंने कहा कि पहले उसने अपनी प्रेमिका से दुष्कर्म किया. इसके बाद उसकी हत्या कर दिया.पुलिस आरोपी को पकड़कर जंगल ले गयी. आरोपी के निशानदेही पर शव को गुफा से बरामद किया गया.

इधर, मृतका के पिता ने बुधवार को लिखित आवेदन थाना को देकर अपनी बेटी के गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया था. इससे पूर्व पीड़िता के परिजन व प्रेमी ने मिलकर छात्रा को ढूंढने का प्रयास किया. लेकिन प्रेमी उसकी हत्या करने की बात परिजनों को नहीं बताया और उन्हें घुमाता रहा.मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने संजू राम को गिरफ्तार कर कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने अपना अपराध स्वीकर कर लिया. पुलिस ने प्रेमी संजू राम की निशानदेही पर पीबो जंगल स्थित कोल्हाटोंगरी गुफा से युवती का क्षत-विक्षप्त शव बरामद किया.

आवेदन में पिता ने कहा है कि 24 मार्च से उसकी बेटी लापता थी.मैट्रिक की परीक्षा देकर मेरी बेटी करौंदाबेड़ा में अपनी मौसी के घर पर रह रही थी. उसका प्रेमी संजू राम 23 मार्च को फोन कर बुलाया था और 24 मार्च को उन दोनों को मरदा गांव के पीछे जंगल में देखा गया था. उसके बाद से मेरी बेटी लापता थी.

थानेदार रविंद्र शर्मा ने आवेदन के आलोक में त्वरित कार्रवाई की.प्रेमी को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उसने हत्या की बात स्वीकर की और पुलिस ने उसकी निशानदेही पर शव बरामद किया. प्रेमी संजू ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी प्रेमिका के साथ पीबो जंगल में दुष्कर्म किया था. दुष्कर्म के बाद दोनों के बीच नोकझोक हुई और प्रेमी ने गुस्से में गला दबाकर हत्या कर दी. उसके बाद शव को साक्ष्य छिपाने की नियत से कोल्हाटोंगरी गुफा में डालकर पत्तों व टहनियों से ढक दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola