हत्या मामले में पूर्व मंडल अध्यक्ष गिरफ्तार

सिसई : सिसई पुलिस ने धनंजय उरांव हत्याकांड के दो आरोपी भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष श्याम सुंदर महतो व नगर गांव के दीपेश गोप को गिरफ्तार कर बुधवार को गुमला कोर्ट में प्रस्तुत किया. जहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में लेते हुए जेल भेज दिया गया. हत्या का यह मामला 25 नवंबर 2012 […]
सिसई : सिसई पुलिस ने धनंजय उरांव हत्याकांड के दो आरोपी भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष श्याम सुंदर महतो व नगर गांव के दीपेश गोप को गिरफ्तार कर बुधवार को गुमला कोर्ट में प्रस्तुत किया. जहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में लेते हुए जेल भेज दिया गया.
हत्या का यह मामला 25 नवंबर 2012 की है. शांति सेना के सदस्य सुदामा सिंह की हत्या के प्रतिशोध में लोगों ने बरगांव के महावीर साहू व जमगई गांव के धनंजय उरांव की हत्या कर दी थी.
इस मामले में पहले ही काली साहू को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है. वह एक साल से जेल में है. अबतक तीन लोगों को जेल भेजा जा चुका है. अभी भी इस मामले में कई आरोपी फरार हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




