रणवीर अलाहाबादिया ने समय रैना पर कसा तंज, पहचानने से किया इंकार

Updated:
विज्ञापन
Samay Raina Controversy ranveer allahbadia still alive response

कॉमेडियन समय रैना और यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया

Samay Raina Controversy: समय रैना ने ‘स्टिल अलाइव’ से जबरदस्त कमबैक किया है. इस दौरान उन्होंने रणवीर अल्लाहबादिया पर तंज कसा था. अब रणवीर ने मजाकिया अंदाज में समय को रिप्लाई दिया है. दोनों के बीच जारी इस बयानबाजी ने सोशल मीडिया पर चर्चा का नया विषय बना दिया है. जानिए रणवीर ने समय को लेकर क्या कहा है?

विज्ञापन

Samay Raina Controversy: कॉमेडी की दुनिया में अक्सर विवाद और वापसी साथ-साथ चलते हैं, और इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है. स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना एक बार फिर अपने नए शो ‘Still Alive’ के जरिए सुर्खियों में हैं. कई महीनों पहले ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ विवाद के बाद गायब रहे समय ने अब जोरदार कमबैक किया है. उस विवाद में रणवीर इलाहाबादिया भी चर्चा में आए थे, जहां एक आपत्तिजनक सवाल को लेकर देशभर में विरोध हुआ था और कई FIR दर्ज हुई थीं.

रणवीर ने समय पर कसा तंज

अब अपने नए शो में समय रैना ने उस पूरे विवाद पर खुलकर बात की और रणवीर इलाहाबादिया पर भी हल्के-फुल्के तंज कसे. उन्होंने यह भी कहा कि इस पूरे मामले का उनकी मानसिक स्थिति पर असर पड़ा था. वहीं, अब रणवीर इलाहाबादिया ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. हाल ही में पैपराजी से बातचीत के दौरान उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, “हम दोनों का समय चल रहा है…” और फिर हंसते हुए बोले, “समय… कौन समय? हमारा समय है, मेरा समय अब है.”

Still Alive के जरिए समय का कमबैक

रणवीर का यह जवाब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे अलग-अलग तरीके से देख रहे हैं. फिलहाल, ‘Still Alive’ के जरिए समय रैना की वापसी चर्चा में है. उन्होंने यह भी संकेत दिया है कि वो जल्द ही ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ का दूसरा सीजन और ज्यादा बोल्ड अंदाज में लेकर आ सकते हैं.

यह भी पढे़ं: समय रैना पर भड़के एक्टर एजाज खान, अमिताभ बच्चन पर कमेंट करना पड़ा भारी

विज्ञापन
अनिकेत कुमार

लेखक के बारे में

By अनिकेत कुमार

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola