रहस्यमय ढंग से महिला लापता, पति है परेशान

गुमला : बिशुनपुर प्रखंड के घोर उग्रवाद प्रभावित निरासी गांव के मुनेश्वर उरांव की पत्नी असरिता कुमारी रहस्यमय ढंग से गायब हो गयी है. मुनेश्वर ने आशंका व्यक्त की है कि दिल्ली में उसकी पत्नी को मानव तस्कर ने बेच दिया होगा. मुनेश्वर ने इसकी लिखित शिकायत गुमला सदर थाने में की है. असरिता 22 […]
गुमला : बिशुनपुर प्रखंड के घोर उग्रवाद प्रभावित निरासी गांव के मुनेश्वर उरांव की पत्नी असरिता कुमारी रहस्यमय ढंग से गायब हो गयी है. मुनेश्वर ने आशंका व्यक्त की है कि दिल्ली में उसकी पत्नी को मानव तस्कर ने बेच दिया होगा. मुनेश्वर ने इसकी लिखित शिकायत गुमला सदर थाने में की है.
असरिता 22 फरवरी 2019 को गुमला शहर के शिव नगर मुहल्ले से गायब हुई है. उसे किसी ने लड़की ने फोन किया था. इसके बाद असरिता घर से निकली, फिर घर नहीं लौटी.
पत्नी के गायब होने के बाद मुनेश्वर ने उसकी खोजबीन की. जब सुराग नहीं मिला, तो उसने तीन मार्च को गुमला सदर थाने में सनहा दर्ज कराया है. इधर, मुनेश्वर गुरुवार को सीडब्ल्यूसी कार्यालय पहुंचा, जहां उन्होंने सीडब्ल्यूसी के सदस्य संजय कुमार भगत व कृपा खेस को पूरे मामले की जानकारी दी. सीडब्ल्यूसी सदस्यों ने जिस नंबर से फोन आया था, उस पर कॉल करने व पत्नी को खोजने के लिए पहले पुलिस की मदद लेने को कहा.
मुनेश्वर ने बताया कि उसने असरिता से प्रेम किया था. 2018 के मई महीने में उसने विधि से असरिता से शादी की. 27 फरवरी को असरिता के साथ मुनेश्वर गुमला अपने जीजा के घर आया था. इसके बाद 28 फरवरी को असरिता को किसी लड़की ने फोन किया. इसके बाद असरिता घर से निकली, तो फिर नहीं लौटी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




