अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत

Updated at : 02 Jul 2014 4:44 AM (IST)
विज्ञापन
अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत

गुमला : घाघरा प्रखंड क्षेत्र के सेरेंगदाग निवासी बिंदेश्वर उरांव उर्फ बिंदु उरांव (25) की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी. घटना विगत सोमवार रात की है. बिंदेश्वर विगत सोमवार को पुटो में लगे मेला में घूमने गया था. मेला घूम कर लौटने के दौरान घाघरा-नेतरहाट पथ स्थित जलका मोड़ के समीप एक अज्ञात वाहन […]

विज्ञापन

गुमला : घाघरा प्रखंड क्षेत्र के सेरेंगदाग निवासी बिंदेश्वर उरांव उर्फ बिंदु उरांव (25) की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी. घटना विगत सोमवार रात की है. बिंदेश्वर विगत सोमवार को पुटो में लगे मेला में घूमने गया था. मेला घूम कर लौटने के दौरान घाघरा-नेतरहाट पथ स्थित जलका मोड़ के समीप एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गयी.

घटना के बाद वाहन चालक वाहन लेकर फरार हो गया. राह से गुजरने वाले ग्रामीणों ने घटना की सूचना घाघरा थाना में दी. पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लिया और मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola