पालकोट : वृद्धा को काट डाला

गुमला : पालकोट के कुटमाटी तुरटोली गांव की 55 वर्षीय विधवा बिरसमुनी देवी की सोमवार की रात कांडेबेरा गांव के चेतन लोहरा ने टांगी से गरदन काट कर हत्या कर की. मंगलवार की सुबह का चेतन थाना पहुंचा और सरेंडर कर दिया. उसने थाना प्रभारी को कहा : हुजूर मैंने डायन-बिसाही में गांव की महिला […]
गुमला : पालकोट के कुटमाटी तुरटोली गांव की 55 वर्षीय विधवा बिरसमुनी देवी की सोमवार की रात कांडेबेरा गांव के चेतन लोहरा ने टांगी से गरदन काट कर हत्या कर की. मंगलवार की सुबह का चेतन थाना पहुंचा और सरेंडर कर दिया. उसने थाना प्रभारी को कहा : हुजूर मैंने डायन-बिसाही में गांव की महिला की हत्या की है. मुङो पकड़ लीजिए. हत्या में प्रयुक्त टांगी भी उसने पुलिस को सौंप दिया. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.
घटना के वक्त घर पर कोई नहीं था
देवर लामो तुरी ने बताया कि बिरसमुनी घर पर अकेली थी. उसका विकलांग बेटा लालकेश्वर तुरी भी घर पर नहीं था. घर के अन्य सदस्य मेला देखने गये थे. तभी चेतन टांगी लेकर घर पहुंचा और आंगन में ही टांगी से काट कर उसकी हत्या कर दी. चेतन अक्सर बिरसमुनी को डायन कहता था. पहले भी कई बार झगड़ा-झंझट हो चुका है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




