ePaper

10 वर्ष की उम्र में हुआ था रेप, इसके बाद 20 वर्ष की उम्र तक होता रहा यौन शोषण

Updated at : 01 Feb 2019 9:56 PM (IST)
विज्ञापन
10 वर्ष की उम्र में हुआ था रेप, इसके बाद 20 वर्ष की उम्र तक होता रहा यौन शोषण

दुर्जय पासवान, गुमला रायडीह प्रखंड की एक लड़की के साथ 10 वर्ष की उम्र में रेप हुआ. इसके बाद लगातार उसके साथ यौन शोषण होता रहा. लड़की ने कई बार विरोध किया. लेकिन शादी का प्रलोभन देकर उसके साथ एक युवक यौन शोषण करता रहा. जब लड़के ने शादी से इंकार कर दिया तब उन्होंने […]

विज्ञापन

दुर्जय पासवान, गुमला

रायडीह प्रखंड की एक लड़की के साथ 10 वर्ष की उम्र में रेप हुआ. इसके बाद लगातार उसके साथ यौन शोषण होता रहा. लड़की ने कई बार विरोध किया. लेकिन शादी का प्रलोभन देकर उसके साथ एक युवक यौन शोषण करता रहा. जब लड़के ने शादी से इंकार कर दिया तब उन्होंने थाने की शरण ली. पुलिस के संज्ञान में जैसे ही मामला आया. पुलिस ने आरोपी गंदूर गोप को गिरफ्तार कर लिया. अभी आरोपी को रायडीह थाना में रखा गया है. दो फरवरी को उसे जेल भेजा जायेगा.

युवती से गांव के ही गंदूर गोप द्वारा विगत 10 वर्षों से जबरन यौन संबंध बनाया गया. करीब दस वर्ष पूर्व पीड़िता नाबालिग थी. अभी युवती की उम्र लगभग 20 वर्ष है. युवती ने आरोपी गंदूर के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

जानकारी के अनुसार 10 वर्ष पूर्व पीड़िता किसी काम से घर से बाहर निकली थी. उसी दौरान आरोपी गंदूर गोप ने पीड़िता को पकड़ लिया. उसके बाद उसे जंगल ले गया. उसे डराया धमकाया. जंगल में लड़की के साथ दुष्कर्म किया. इसके बाद से अभी तक आरोपी शादी का वादा कर पीड़िता के साथ यौन शोषण करता रहा है. पीड़िता ने जब शादी का दबाव बनाया, तब आरोपी गंदूर ने शादी करने से इनकार कर दिया. इसके बाद पीड़िता ने रायडीह थाना में आरोपी गंदूर गोप के खिलाफ यौन शोषण का मामला दर्ज कराया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola