गुमला : विषाक्त भोजन खाने से 55 बच्चे बीमार

Updated at : 08 Jul 2018 1:24 AM (IST)
विज्ञापन
गुमला : विषाक्त भोजन खाने से 55 बच्चे बीमार

घाघरा(गुमला) : गुमला के घाघरा प्रखंड के स्टूडेंट हॉस्टल में रहनेवाले 55 बच्चे विषाक्त भोजन खाने से बीमार हो गये. इनमें से 15 बच्चों की स्थिति गंभीर है, उन्हें गुमला सदर अस्पताल रेफर किया गया है. वहीं, 40 बच्चों का इलाज स्वास्थ्य केंद्र घाघरा में चल रहा है. हॉस्टल में बच्चों की देखरेख करनेवाली सुशांति […]

विज्ञापन

घाघरा(गुमला) : गुमला के घाघरा प्रखंड के स्टूडेंट हॉस्टल में रहनेवाले 55 बच्चे विषाक्त भोजन खाने से बीमार हो गये. इनमें से 15 बच्चों की स्थिति गंभीर है, उन्हें गुमला सदर अस्पताल रेफर किया गया है. वहीं, 40 बच्चों का इलाज स्वास्थ्य केंद्र घाघरा में चल रहा है. हॉस्टल में बच्चों की देखरेख करनेवाली सुशांति उरांव व अरुण देवी भी बीमार हैं. बच्चाें ने शुक्रवार रात भात (चावल) और आलू-बैगन की सब्जी खायी थी. शनिवार की अहले सुबह बच्चों के पेट में दर्द शुरू हुआ. फिर उल्टी और दस्त होने लगी. शनिवार सुबह बच्चों को माड़-भात खाने को दिया गया. इसके बाद भी तबीयत नहीं सुधरी तो सुबह आठ बजे बीमार बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाघरा ले जाया गया. डॉ अरुण ने बताया कि प्रदूषित पानी पीने से बच्चे बीमार हुए हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola