गुमला : छह साल की बच्ची से दुष्कर्म स्थिति नाजुक, आरोपी धराया

गुमला : गुमला के अलबर्ट एक्का जारी थाना क्षेत्र के गोविंदपुर गांव में छह साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है. पुलिस ने आरोपी गांव के ही युवक मदारी मियां (25) को गिरफ्तार कर लिया. बच्ची की स्थिति नाजुक है. उसका इलाज जशपुर के एक अस्पताल में चल रहा है. बच्ची के […]
गुमला : गुमला के अलबर्ट एक्का जारी थाना क्षेत्र के गोविंदपुर गांव में छह साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है. पुलिस ने आरोपी गांव के ही युवक मदारी मियां (25) को गिरफ्तार कर लिया.
बच्ची की स्थिति नाजुक है. उसका इलाज जशपुर के एक अस्पताल में चल रहा है. बच्ची के पिता ने बताया : हमलोग बाहर काम करने गये थे. घर में में बेटी व एक छोटा बेटा था. इस दौरान दिन के करीब 3.30 बजे मदारी मियां घर में घुस गया. बच्ची को घुमाने के बहाने गोद में उठा लिया और सुनसान जगह ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया. इसके बाद गांव से भाग गया.
हमलोग शाम को लगभग छह बजे घर आये, तब बेटे ने घटना की जानकारी दी. हमने घटना की सूचना मुखिया रजनी मिंज को दी. मुखिया ने बताया : शुक्रवार को सूचना मिली कि आरोपी पैदल ही कमलपुर के रास्ते जशपुर की ओर भाग रहा है. ग्रामीणों ने उसे पकड़ कर पुलिस को सौंपा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




