बड़े धमाके की तैयारी में थे नक्सली, पुलिस को मिली बड़ी सफलता, भारी मात्रा में आग्नेयास्त्र बरामद

।। दुर्जय पासवान ।। गुमला : गुमला जिला अंतर्गत बिशुनपुर प्रखंड के गुरदरी थाना स्थित लोदापाट जंगल से पुलिस ने भारी मात्र में हैंड ग्रेनेड, गोली, विस्फोट व हथियार बरामद की है. भाकपा माओवादियों ने गुमला पुलिस को नुकसान पहुंचाने के मकसद से हैंड ग्रेनेड व रायफल छिपाकर रखे थे. लेकिन उससे पहले पुलिस को […]
।। दुर्जय पासवान ।।
गुमला : गुमला जिला अंतर्गत बिशुनपुर प्रखंड के गुरदरी थाना स्थित लोदापाट जंगल से पुलिस ने भारी मात्र में हैंड ग्रेनेड, गोली, विस्फोट व हथियार बरामद की है. भाकपा माओवादियों ने गुमला पुलिस को नुकसान पहुंचाने के मकसद से हैंड ग्रेनेड व रायफल छिपाकर रखे थे.
लेकिन उससे पहले पुलिस को गुप्त सूचन मिल गयी और पुलिस ने शनिवार की सुबह को सभी विस्फोटक व हथियार बरामद कर लिया है.एसपी अंशुमान कुमार ने कहा कि गुमला व लोहरदगा जिला की पुलिस ने संयुक्त रूप से अभियान चलाकर हथियार व विस्फोटक बरामद की है. नक्सली बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी में थे. लेकिन पुलिस ने माओवादियों के मंसूबों पर पानी फेर दिया है.
* बरामद सामान
कारबाईल रायफल मैगजिन के साथ एक पीस, 315 बोर की रायफल मैगजिन के साथ एक पीस, नाइन एमएम की गोली 85 पीस, 315 बोर की गोली 77 पीस, हैंड ग्रेनेड चार पीस, डेटोनेटर दो पीस, मैगजिन पाउच दो पीस, नक्सल साहित्य, परचा, बलू रंग का बैग एक पीस, 315 बोर के रायफल का स्पेयर पार्टस मिला है.
* तीन घंटे तक लड़ सकते थे माओवादी
जितनी संख्या में गोली, रायफल, हैंड ग्रेनेड व अन्य सामान मिला है. अगर पुलिस के साथ मुठभेड़ होती तो माओवादी बड़े आराम से तीन घंटे तक लड़ सकते थे. माओवादियों ने इसी मंशा से भी हथियार छिपाकर रखे थे कि अगर पुलिस घुसेगी तो अचानक हमला कर देंगे. लेकिन पुलिस पूरी तैयारी व रणनीति के साथ लोदापाठ जंगल में घुसी व हथियार बरामद कर ली.
* छापामारी टीम में शामिल अधिकारी
सीआरपीएफ-218 बटालियन गुमला के द्वितीय कमान अधिकारी राकेश चंद्रा, डीसी विशाल सिंह, सीआरपीएफ-158 बटालियन के द्वितीय कमान अधिकारी आर फिलिप, कोबरा-209 बटालियन के डीसी जियाउल हक, एसी अभिमन्यु, सैट-टू के लोहरदगा अपर पुलिस अधीक्षक, सैट-11 के गुमला अपर पुलिस अधीक्षक, गुरदरी थाना प्रभारी पुअनि काजल दूबे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




