नगर परिषद का चुनाव: वर्ष 2013-2014 में 17.72 लाख रुपये खर्च हुआ था, 2018 में खर्च होंगे 85.35 लाख रुपये

गुमला: वर्ष 2018 में गुमला नगर परिषद का चुनाव होना है. चुनाव को लेकर तैयारी शुरू हो गयी है. प्रशासन भी चुनाव को लेकर तैयार है. 2018 के चुनाव को देखते हुए गुमला डीसी श्रवण साय ने नगर विकास एवं आवास विभाग झारखंड सरकार के संयुक्त सचिव को पत्र लिख कर 85 लाख 35 हजार […]
डीसी ने कहा है कि 2017-2018 के नगर निकाय चुनाव के विभिन्न मदों में करीब 8535000 रुपये खर्च होने की संभावना है. डीसी ने उक्त मद में बजट प्राक्कलन के आलोक में राशि उपलब्ध कराने के लिए कहा है. डीसी ने छपाई, स्टेशनरी, जलपान, भोजन, वाहन भाड़ा, साउंड सिस्टम, वीडियो ग्राफी, कंप्यूटर सामग्री, गृह रक्षक, कर्मचारियों के लिए मानदेय, कुर्सी, शमियाना, मतगणना, वज्रगृह व अन्य खर्च के लिए राशि की मांग की है.
जिससे चुनाव को शांतिपूर्ण व बिना किसी व्यधान के कराया जा सके. यहां बता दें कि वर्ष 2013-2014 के चुनाव में विभिन्न मदों में 17 लाख 71 हजार 944 रुपये खर्च हुआ था. लेकिन इस बार के चुनाव के लिए प्रशासन ने चार गुणा राशि 8535000 की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




