गुमला : छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवती की हत्या

गुमला : घाघरा प्रखंड के सलामी गांव निवासी सूरजीमुनी कुमारी (18 वर्ष) की गांव के युवक शंकर खड़िया ने सोमवार की सुबह टांगी से काट कर हत्या कर दिया. सूरजीमुनी अपने साथ हो रहे छेड़छाड़ का विरोध की थी. कई बार उसने शंकर को डांटी थी. इसके बाद शंकर ने गुस्सा में सूरजीमुनी की हत्या […]
गुमला : घाघरा प्रखंड के सलामी गांव निवासी सूरजीमुनी कुमारी (18 वर्ष) की गांव के युवक शंकर खड़िया ने सोमवार की सुबह टांगी से काट कर हत्या कर दिया. सूरजीमुनी अपने साथ हो रहे छेड़छाड़ का विरोध की थी. कई बार उसने शंकर को डांटी थी. इसके बाद शंकर ने गुस्सा में सूरजीमुनी की हत्या कर दिया.
चाचा जगरनाथ उरांव व पंडित उरांव ने बताया कि सोमवार को सूरजीमुनी अपनी चेचेरी बहन पुसनी कुमारी के साथ धान काटने खेत जा रही थी. रास्ते में पहले से घात लगाकर गांव का शंकर खड़िया बैठा हुआ था. उसने बगल के खेत में धान काट रहे मनु खड़िया से टांगी मांगा. जैसे ही सुरजी व पुसनी पोखरा पीड़ महादेव तालाब के पास पहुंची, शंकर ने उसे रोककर उसके सिर व गर्दन पर वार कर हत्या कर दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




