दिग्भ्रमित कर रही है सरकार: दयामनी

रायडीह: स्थानीय जागरूक मंच रायडीह की ओर से रैली सह जनसभा का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि समाज सेवी दयामनी बारला ने कहा कि झारखंड राज्य गंभीर परिस्थिति से गुजर रहा है. वर्तमान सरकार ने राज्य को आइसीयू में भरती कर दिया है. उन्होंने कहा कि झारखंड की दशा व दिशा बदलने के लिए सभी […]
रायडीह: स्थानीय जागरूक मंच रायडीह की ओर से रैली सह जनसभा का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि समाज सेवी दयामनी बारला ने कहा कि झारखंड राज्य गंभीर परिस्थिति से गुजर रहा है. वर्तमान सरकार ने राज्य को आइसीयू में भरती कर दिया है.
उन्होंने कहा कि झारखंड की दशा व दिशा बदलने के लिए सभी को आगे आना होगा. साथ ही रघुवर सरकार की जन विरोधी नीति का जवाब देना होगा. जल, जंगल, जमीन व भाषा झारखंड की पहचान व जीवन का आधार है. सरकार ने स्थानीय नीति लागू कर झारखंड के आदिवासी-मूलवासी के हक अधिकार के साथ रोजगार को लूटने का काम किया है. साथ ही भूमि बैंक अध्यादेश लाकर राज्य के आदिवासी-मूलवासियों की जमीन को कॉरपोरेट कंपनियों को देने का काम कर रही है.
वहीं रघुवर सरकार ने सरना कोड लागू नहीं कर धर्मांतरण बिल लाकर लोगों को दिग्भ्रमित करने का काम किया है. झारखंड में हाथियों की सुरक्षा के लिए वाइल्ड लाइफ कॉरिडोर प्रस्ताव लाकर रायडीह के लोगों को विस्थापित करने की योजना चल रही है, जिसे हर हाल में रोकना है. जन सभा में समिति के अध्यक्ष चुमनू उरांव, अनूप फ्रांसिस कुजूर, सतीश लकड़ा व हासिल तिर्की ने भी अपने-अपने विचार रखे. इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान बिरसा मुंडा व बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया. इसके बाद जुलूस निकाला गया. जुलूस मुख्यालय से निकल कर सीएचसी होते हुए पुन: मुख्यालय पहुंच कर सभा में तब्दील हो गया. सभा के बाद प्रतिनिधि मंडल ने पांच सूत्री मांगों के तहत राज्यपाल के नाम बीडीओ को ज्ञापन सौंपा. मौके पर अलबर्ट तिग्गा, खुदी भगत दुखी, मो मोख्तार, खोरश केरकेट्टा, अब्दुल सत्तार, मनोज एक्का व महेश केरकेट्टा सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




