घाघरा प्रखंड में सोलर लाइट खरीद में किया गया घोटाला

गुमला: घाघरा प्रखंड में सोलर लाइट की खरीद में घोटाला हुआ है. बाजार मूल्य से ज्यादा दाम पर सोलर लाइट खरीदारी की गयी है. इसमें लाखों रुपये की हेराफेरी हुई है. इस हेराफेरी में मुखिया व पंचायत सेवक शामिल हैं. घाघरा में 18 पंचायत हैं. इसमें कुछ पंचायतों ने फंसने के डर से सोलर लाइट […]
घाघरा में 18 पंचायत हैं. इसमें कुछ पंचायतों ने फंसने के डर से सोलर लाइट नहीं खरीदा है. लेकिन कई पंचायतों ने पैसा कमाने के फेर में मनमुताबिक सोलर लाइट खरीद कर लाखों रुपये की गड़बड़ी की है. दिलचस्प बात है कि जेड्रा ने किसी भी कंपनी से सोलर लाइट खरीदने के लिए अधिकृत नहीं किया है, लेकिन यहां अपने मन से मुखिया व पंचायत सेवक कुछ निजी दुकानों से सांठगांठ कर सोलर लाइट खरीद रहे हैं.
इस संबंध में कुछ मुखिया व पंचायत सेवक से संपर्क किया गया, तो कुछ ने कहा कि मेरी पंचायत में सोलर लाइट की खरीद नहीं हुई है, तो कुछ ने बताने से इनकार कर दिया. इधर, प्रखंड के अधिकारी भी सोलर लाइट खरीद का आंकड़ा देने से इनकार कर रहे हैं. कारण कि इस खेल में मुखिया व पंचायत सेवक के अलावा ब्लॉक के लोग भी शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




