पांच विभागों को कार्यप्रणाली में सुधार लाने का निर्देश मिला

Published at :08 Nov 2017 11:58 AM (IST)
विज्ञापन
पांच विभागों को कार्यप्रणाली में सुधार लाने का निर्देश मिला

गुमला : मुख्यमंत्री के सचिव सुनील कुमार वर्णवाल ने महिला एवं बाल विकास विभाग, कल्याण विभाग, नगर वि3कास विभाग, कार्मिक विभाग और विद्युत विभाग को कार्यप्रणाली में सुधार लाने का निर्देश दिया है. श्री वर्णवाल मुख्यमंत्री जनसंवाद में पहुंचने वाले मामलों के निष्पादन की दिशा में अब तक किये गये कार्यों की मंगलवार को वीडियो […]

विज्ञापन
गुमला : मुख्यमंत्री के सचिव सुनील कुमार वर्णवाल ने महिला एवं बाल विकास विभाग, कल्याण विभाग, नगर वि3कास विभाग, कार्मिक विभाग और विद्युत विभाग को कार्यप्रणाली में सुधार लाने का निर्देश दिया है. श्री वर्णवाल मुख्यमंत्री जनसंवाद में पहुंचने वाले मामलों के निष्पादन की दिशा में अब तक किये गये कार्यों की मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से समीक्षा कर रहे थे.

श्री वर्णवाल ने राज्य के 13 जिलों की समीक्षा की, लेकिन गुमला जिला की बारी नहीं आयी. जिस कारण श्री वर्णवाल गुमला जिले से शॉट लिस्टेड किये गये 24 मामलों की समीक्षा नहीं कर पाये. वहीं विभागीय समीक्षा में पांचों विभागों को फटकार लगायी और एक सप्ताह के अंदर सभी मामलों का निष्पादन करने का निर्देश दिया.

वहीं मुख्यमंत्री जनसंवाद के माध्यम से मिलने वाली शिकायतों के समाधान की दिशा में सबसे सुस्ती दिखाने वाले चार जिलों रामगढ़, गोड्डा, चतरा व गिरिडीह को भी श्री वर्णवाल ने फटकार लगायी और कार्यप्रणाली में सुधार लाने का निर्देश दिया. श्री वर्णवाल ने कहा कि आम लोग काफी उम्मीद के साथ मुख्यमंत्री जनसंवाद में शिकायत रखते हैं, लेकिन विभागीय पदाधिकारी की सुस्ती के कारण आम लोगों की समस्या यथावत बनी रहती है. वीडियो कॉन्फ्रेंस में जिले से सदर एसडीओ कृष्ण कन्हैया राजहंस, सदर डीएसपी इंद्रमणि चौधरी सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola