बीमारी: छाती में दर्द उठने पर जेल प्रशासन ने अस्पताल भेजा, विचाराधीन कैदी की मौत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :07 Nov 2017 1:03 PM (IST)
विज्ञापन

गुमला: हत्या के मामले में गुमला जेल में बंद विचाराधीन कैदी कंदना उरांव (65) की सोमवार को मौत हो गयी. दिन के करीब 10.40 बजे उसे छाती में दर्द उठा. उसे 10.45 बजे गुमला सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर आरके टोप्पो ने जांच के बाद कैदी को मृत घोषित कर दिया. सदर अस्पताल […]
विज्ञापन
गुमला: हत्या के मामले में गुमला जेल में बंद विचाराधीन कैदी कंदना उरांव (65) की सोमवार को मौत हो गयी. दिन के करीब 10.40 बजे उसे छाती में दर्द उठा. उसे 10.45 बजे गुमला सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर आरके टोप्पो ने जांच के बाद कैदी को मृत घोषित कर दिया.
सदर अस्पताल गुमला में पोस्टमार्टम के बाद कैदी के शव को परिजनों को शव को सौंप दिया गया. कैदी की मौत पर जेल प्रशासन द्वारा गुमला थाना में कैदी की स्वाभाविक मौत की सूचना दी गयी.
जानकारी के अनुसार, कैदी कंदना घाघरा प्रखंड के अरंगी गांव का रहने वाला था. वह हत्या के एक मामले में पांच अगस्त 2014 से जेल में है. जेल प्रशासन के अनुसार, सुबह में जैसे ही उसकी छाती में दर्द उठा, जेल के डॉक्टर मोहम्मद एस खान ने कैदी की स्वास्थ्य जांच की. स्थिति खराब होने पर गुमला सदर अस्पताल भेजने के लिए कहा. जेल प्रशासन उसे अपनी गाड़ी से लेकर अस्पताल पहुंचा. डॉक्टर ने जांच के बाद कहा कि इसकी मौत हो चुकी है. गुमला अस्पताल के डॉक्टर आरके टोप्पो ने कहा कि जेल से ही कैदी को मृत अवस्था में लाया गया था. वहीं जेल अधीक्षक बेसरा निशांत रॉबर्ट ने कहा कि छाती में दर्द की सूचना मिलने के बाद उसे तुरंत गुमला अस्पताल भेजा गया. संभवत: रास्ते में या तो फिर अस्पताल में कैदी की मौत हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




