जेल में विचाराधीन कैदी के धर्मांतरण मामले में केस दर्ज

Published at :06 Nov 2017 1:24 PM (IST)
विज्ञापन
जेल में विचाराधीन कैदी के धर्मांतरण मामले में केस दर्ज

गुमला: गुमला जेल में विचाराधीन कैदी छोटू भुइयां के धर्मांतरण के लिए दबाव डालने के मामले में रविवार को गुमला सदर थाना में चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया. इसमें असरफ खान, असरफ की पत्नी, तोयब खान व साबिर खान शामिल हैं. जबकि सहयोगी में मौलवी भी है. इन लोगों पर धर्म परिवर्तन […]

विज्ञापन
गुमला: गुमला जेल में विचाराधीन कैदी छोटू भुइयां के धर्मांतरण के लिए दबाव डालने के मामले में रविवार को गुमला सदर थाना में चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया. इसमें असरफ खान, असरफ की पत्नी, तोयब खान व साबिर खान शामिल हैं. जबकि सहयोगी में मौलवी भी है.

इन लोगों पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव डालने, धर्म परिवर्तन नहीं करने पर पत्नी व बच्चे की हत्या करा देने व हत्या के झूठे केस में फंसा देने का आरोप लगाया है. पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस के अनुसार जेल में बंद कैदी ने जेल अधीक्षक के माध्यम से केस दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है. आवेदन पर केस दर्ज हो गया है.

यहां बता दें कि छोटू दूसरे धर्म की लड़की से प्यार करता था और उससे शादी कर ली थी. एक बच्चा भी है. इसके बाद लड़की के घर में एक व्यक्ति की हत्या के बाद छोटू जेल में है. इधर लड़की के परिजन जेल में नमाज पढ़ाने जाने वाले मौलवी के माध्यम से छोटू पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया. नमाज पढ़ने के लिए भी बाध्य किया गया. इसके बाद छोटू ने सीएम को पहले पत्र लिखा. फिर मामला उजागर होने के बाद डीसी व एसपी ने जांच की. इसमें मामला सही पाया गया. इसके बाद केस दर्ज हुआ.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola