गुमला धर्मप्रांतीय चतुर्थ दो दिनी सीएलसी रैली में बिशप ने कहा, कलिसिया सेवा सबसे बड़ी सेवा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :06 Nov 2017 1:23 PM (IST)
विज्ञापन

गुमला : गुमला धर्मप्रांतीय चतुर्थ दो दिवसीय सीएलसी रैली को लेकर रविवार को संत पात्रिक महागिरिजा घर गुमला में पवित्र ख्रीस्तयाग किया गया. गुमला धर्मप्रांत के बिशप पौल अलविस लकड़ा ने पवित्र ख्रीस्तयाग कराया. मौके पर उन्होंने सीएलसी रैली में शामिल गुमला धर्मप्रांत के विभिन्न हाई स्कूलों के सीएलसी विद्यार्थियों को ख्रीस्त जीवन के महत्व […]
विज्ञापन
गुमला : गुमला धर्मप्रांतीय चतुर्थ दो दिवसीय सीएलसी रैली को लेकर रविवार को संत पात्रिक महागिरिजा घर गुमला में पवित्र ख्रीस्तयाग किया गया. गुमला धर्मप्रांत के बिशप पौल अलविस लकड़ा ने पवित्र ख्रीस्तयाग कराया. मौके पर उन्होंने सीएलसी रैली में शामिल गुमला धर्मप्रांत के विभिन्न हाई स्कूलों के सीएलसी विद्यार्थियों को ख्रीस्त जीवन के महत्व के बारे में जानकारी दी और कलिसिया के निर्माण के लिए महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए प्रेरित किया.
बिशप ने कहा कि आध्यात्मिकता, समुदाय मिशन और ख्रीस्त केंद्रित जीवन ख्रीस्तीय जीवन की विशेषता है. हम मनुष्यों और संसार के समस्त जीवों के निर्माणकर्ता और प्राण दाता परमपिता परमेश्वर हैं. परमपिता परमेश्वर सभी स्थानों पर विद्यमान हैं और हमेशा हमारे साथ रहते हैं. वे हमें बुराईयों का त्याग कर अच्छे कर्म के लिए प्रेरित करते हैं. जो उनकी आवाज सुनता है वह उनकी शरण में रहता है. बिशप ने कहा कि भविष्य में आप सभी को ही कलिसिया समाज के उत्थान और विकास की बागडोर संभालनी है. लेकिन बागडोर संभालने से पूर्व जिम्मेवारियों की जानकारी होनी जरूरी है. रैली के माध्यम से आप सब को उस जिम्मेवारी से अवगत कराया जा रहा है. ख्रीस्तीय जीवन में कलिसया की सेवा सबसे बड़ी सेवा है.
कार्यक्रम में मौजूद पुरोहित व धर्मबहनें
मौके पर सीएलसी के निदेशक फादर विजय तिग्गा, पल्ली पुरोहित फादर जेरोम, फादर पौल, फादर रविभूषण खेस, फादर अमृत, फादर रामू भिंसेंट मिंज, फादर प्रफुल्ल एक्का, फादर रेमिस, सिस्टर हिरमीना लकड़ा, सिस्टर शोषण, सिस्टर स्टेला, सिस्टर जसिंता, सिस्टर मधुरा सहित काफी संख्या में पुरोहित, कलिसिया समाज की धर्मबहनें, गुमला, चैनपुर, बनारी, ममरला, नवाटोली, करौंदाबेड़ा व मांझाटोली भिखारियेट के सीएलसी विद्यार्थी व ख्रीस्त विश्वासी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




