उद्घाटन: नॉर्थ वेस्ट जीइएल चर्च छोटानागपुर का 37वां वार्षिक युवा सम्मेलन शुरू, डॉ मार्टिन लूथर के बताये मार्ग पर चलें

Published at :05 Nov 2017 12:49 PM (IST)
विज्ञापन
उद्घाटन: नॉर्थ वेस्ट जीइएल चर्च छोटानागपुर का 37वां वार्षिक युवा सम्मेलन शुरू, डॉ मार्टिन लूथर के बताये मार्ग पर चलें

चैनपुर: नॉर्थ वेस्ट जीइएल चर्च छोटानागपुर का 37वां वार्षिक युवा सम्मेलन एवं मत संशोधन का 500वां जुबली कार्यक्रम का उद्घाटन जर्मनी से आये गोस्सनर मिशन डायरेक्टर क्रिश्चन राइजर व पास्टर यूएसए के डेलएनइएल ने संयुक्त रूप से किया. तीन दिनी इस कार्यक्रम में झारखंड व आसापास के 20 हजार ख्रीस्तीय विश्वासी भाग ले रहे हैं. […]

विज्ञापन

चैनपुर: नॉर्थ वेस्ट जीइएल चर्च छोटानागपुर का 37वां वार्षिक युवा सम्मेलन एवं मत संशोधन का 500वां जुबली कार्यक्रम का उद्घाटन जर्मनी से आये गोस्सनर मिशन डायरेक्टर क्रिश्चन राइजर व पास्टर यूएसए के डेलएनइएल ने संयुक्त रूप से किया. तीन दिनी इस कार्यक्रम में झारखंड व आसापास के 20 हजार ख्रीस्तीय विश्वासी भाग ले रहे हैं. 500वां जुबली समारोह में मुख्य अतिथि क्रिश्चन राइजर ने कहा कि पास्टर डॉ मार्टिन लुथर के बताये मार्ग पर चलने से ही मसीही विश्वासियों का समग्र विकास हो सकता है.

पास्टर डॉ मार्टिन लुथर कलीसिया में जो बुराई प्रवेश कर गयी थी, उसे दूर करने लिए एक बड़ा आंदोलन चलाया. उन्होंने कहा कि पास्टर मार्टिन लुथर का उद्देश्य यह नहीं था कि चर्च दो भाग में बंट जाये, बल्कि मत संशोधन नहीं होने के कारण 1819 में अपना कलीसिया की स्थापना की और कलीसिया को सच्चाई के मार्ग पर ले जाने लगे.

उन्होंने पवित्र बाइबल के आधार पर काम करने की ठान ली और इतना बड़े समाज की स्थापना की. विशिष्ट अतिथि पास्टर डेलक्ष् होबार्ट ने कहा कि पास्टर मार्टिन लुथर मसीह विश्वासियों के लिए सच्चाई की लड़ाई लड़ी और इतने बड़े साम्राज्य की स्थापना की. हमें उनके अधूरे सपनो को पूरा करने के लिए उनके बताये मार्ग पर चलना होगा. बिशप दुलार लकड़ा ने कहा कि युवा शक्ति से ही मसीह समाज का संपूर्ण विकास हो सकता है. पास्टर मार्टिन लुथर युवा काल में ही सच्चाई के मार्ग पर चलने का एक बड़ा आंदोलन चलाया और मसीह समाज को नयी दिशा दी. कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने पास्टर डॉ मार्टिन लुथर के गार्डन की आधारशिला रखी.

मौके पर पादरी राजीव सतीश टोप्पो, मेरी टोप्पो, नूतन गिद्दी, सुभाष बाखला, ए कुजूर, डॉ सुनील तिर्की, एक्स बिशप निर्दोश लकड़ा, बिशप धनवीर लकड़ा, पादरी बेलस लकड़ा, मनबहाल बेक, संजय टोप्पो, राजनील तिग्गा, जिप अध्यक्ष किरण माला बाड़ा सहित बड़ी संख्या में ख्रीस्तीय विश्वासी मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola