गुमला : पत्नी के साथ था विवाद, दो साल की मासूम बेटी को मार डाला
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :17 Sep 2017 12:11 PM (IST)
विज्ञापन

!!दुर्जय पासवान!! गुमला जिला के चैनपुर थाना स्थित हरिटोली गांव में एक पिता ने क्रूरता की हद पार कर दी. पत्नी से विवाद था. गुस्सा में दो साल की मासूम बेटी की हत्या कर दी और शव को झाड़ियों के बीच फेंक दिया. पुलिस ने रविवार की सुबह को गांव पहुंच कर शव को कब्जे […]
विज्ञापन
!!दुर्जय पासवान!!
गुमला जिला के चैनपुर थाना स्थित हरिटोली गांव में एक पिता ने क्रूरता की हद पार कर दी. पत्नी से विवाद था. गुस्सा में दो साल की मासूम बेटी की हत्या कर दी और शव को झाड़ियों के बीच फेंक दिया. पुलिस ने रविवार की सुबह को गांव पहुंच कर शव को कब्जे में लिया. आरोपी पिता फरार है. जानकारी के अनुसार विष्णु रौतिया ट्रैक्टर चालक है. बेटी पैदा होने को लेकर कब से पत्नी से विवाद चल रहा था. गुरुवार की रात को दोनों पति पत्नी आपस में लड़ाई किये. इसके बाद विष्णु ने अपनी दो साल की बेटी की हत्या कर दिया. इसके बाद शव को छिपाने के मकसद से फेंक दिया. तीन दिन से मां अपनी बेटी को खोज रही थी. रविवार को शव मिला. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गयी. पुलिस गांव पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




