यूथ कांग्रेस ने सुगाबथान टोल हटाने की मांग को लेकर निकाली बाइक रैली

Updated:
विज्ञापन
यूथ कांग्रेस ने सुगाबथान टोल हटाने की मांग को लेकर निकाली बाइक रैली

43 किमी लंबी रैली में प्रत्येक पंचायत के युवाओं ने लिया भाग, टोल हटाने का दिया जोरदार संदेश

विज्ञापन

एनएच 133 हंसडीहा-महागामा फोर लेन सड़क पर सुगाबथान टोल टैक्स हटाने की मांग को लेकर यूथ कांग्रेस की ओर से बाइक रैली का आयोजन किया गया. रैली का नेतृत्व प्रदेश महासचिव आक्रादित्य यादव ने किया. रैली सुगाबथान से शुरू होकर हंसडीहा होते हुए गोड्डा तक चली, जिसमें प्रत्येक पंचायत से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए. रैली की कुल लंबाई 43 किमी रही. रैली के दौरान आक्रादित्य यादव ने कहा कि हर हाल में टोल प्लाजा को हटाना पड़ेगा. उन्होंने चेतावनी दिया कि यदि ऐसा नहीं किया गया तो जनता कर्फ्यू लागू किया जाएगा. उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता को आर्थिक बोझ नहीं सहना पड़ेगा और यह टोल टैक्स नियमों के विरुद्ध है. क्षेत्र में किसी की मनमानी नहीं चलने दी जाएगी. रैली की शुरुआत हंसडीहा में सभा के आयोजन से हुई, उसके बाद रैली पोड़ैयाहाट होकर गोड्डा पहुंची. गोड्डा के मेला मैदान में सभा का आयोजन किया गया. रैली और सभाओं में कांग्रेस के कार्यकर्ता और क्षेत्र के युवा उत्साहित दिखायी दिये. इस अवसर पर मनोज यादव, अजय शर्मा, अर्चना देवी, शशि कुमार, बोलबम कुमार, मशीलाल सोरेन, माइकल मरांडी, लक्ष्मण सिंह, मुकेश मुर्मू, मुन्नी हांसदा, सीताराम राय, विकास सिंह, सूर्यदेव हेम्ब्रम, अरुण साह, उमेश भगत, हरिकिशोर यादव, गणेश साह, राजेश झा, अबरार अंसारी, शमशेर मंसुरी, विजय ठाकुर, पिंटू ठाकुर, सुबोध यादव, राजकुमार और राजीव कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
Sanjeet Kumar

लेखक के बारे में

By Sanjeet Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola