हनवारा में गेरूआ नदी तट पर नववर्ष का उत्साहपूर्ण स्वागत

Updated:
विज्ञापन
हनवारा में गेरूआ नदी तट पर नववर्ष का उत्साहपूर्ण स्वागत

युवा, बुजुर्ग, महिलाएँ और बच्चों ने मिलकर मनाया पिकनिक के साथ नववर्ष

विज्ञापन

महागामा प्रखंड के हनवारा थाना क्षेत्र में गेरूआ नदी तट पर लोगों ने नववर्ष 2026 का स्वागत उत्साह और उमंग के साथ किया. गांव के युवा, महिलाएं, पुरुष और बच्चे एकजुट होकर पिकनिक मनाते दिखाई दिये. ठंडी हवाओं और प्राकृतिक सौंदर्य के बीच सभी ने मिलकर नये साल का जश्न मनाया. सुबह से ही नदी किनारे पिकनिक का आनंद लिया गया. लोग अपने परिवार और दोस्तों के साथ खाना-पीना, गाने-बजाने और खेलकूद में व्यस्त रहे. बच्चों ने खेलकूद और गुब्बारे उड़ाने का आनंद लिया, वहीं महिलाएं पारंपरिक व्यंजन बनाती रहीं. पुरुषों ने खाना बनाने में मदद की और मनोरंजन के लिए संगीत की व्यवस्था की. पिकनिक के दौरान सभी ने मिल-जुलकर भोजन किया और पारिवारिक व सामुदायिक बंधन को मजबूत किया. गांव के बुजुर्गों ने इस आयोजन की सराहना करते हुए इसे समुदाय में एकजुटता का प्रतीक बताया. हनवारा, रामकोल, विश्वासखानी, नारायणपुर और आसपास के अन्य गांवों के लोग नदी किनारे इस प्रकार के पिकनिक का हिस्सा बनते देखे गये, जिससे क्षेत्र में नववर्ष का उत्सव और भी जीवंत बना.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sanjeet Kumar

लेखक के बारे में

By Sanjeet Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola