सफाई कर्मियों की हड़ताल छठे दिन भी जारी

Edited by SANJEET KUMAR
Updated:
विज्ञापन

330 रुपये दैनिक मजदूरी देने के आश्वासन पर सहमत नहीं हुए कर्मी

विज्ञापन

महागामा नगर पंचायत के सफाई कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल छठे दिन भी जारी रही. छठे दिन भी सफाई कर्मी हडताल पर अडिग रहे. उनकी मांगे अब तक नहीं पूरी की गयी है. मांगों को लेकर सफाईकर्मी धरना दे रहे है. इस दौरान सफाई कर्मियों ने मांगों को लेकर हंगामा भी किया. हड़ताल के छठे दिन नगर पंचायत के सिटी मैनेजर रोहित कुमार गुप्ता ने धरनास्थल पर आकर सफाई कर्मियों को 330 रुपये दैनिक मजदूरी देने का आश्वासन दिया है. इस पर सफाई कर्मी सहमत नहीं हुए. इसके अलावा सफाई कर्मियों ने कई मांगों रखा. वार्ता सफल नहीं होने पर हड़ताली कर्मियों ने हड़ताल जारी रखा है. इधर साफ-सफाई नहीं होने पर हर दिन हालत नारकीय हो रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola