महिलाओं को आर्थिक रूप से सबल बनाकर आत्मनिर्भर बनाने में मदद करे सरकार

Edited by SANJEET KUMAR
Updated:
विज्ञापन

महिलाओं को मिले आर्थिक आजादी, तभी पुरुषों से कर पायेगी बराबरी विषय पर महिलाओं ने रखी राय

विज्ञापन

ठाकुरगंगटी प्रखंड क्षेत्र के चपरी पंचायत के चपरी गांव में महिला एसएचजी की ओर से जुड़ी महिलाओं के बीच प्रभात खबर की ओर से महिला संवाद का आयोजन किया गया. इसकी अध्यक्षता रेखा देवी ने किया. ‘महिलाओं को मिले आर्थिक आजादी, तभी पुरुषों से कर पायेगी बराबरी’ विषय पर महिलाओं ने अपनी बातों को रखा. महिला संवाद के दौरान रेखा देवी, कविता देवी, किरण देवी, शांति देवी, रीना देवी, आरती कुमारी, सोनी देवी, माया देवी, आरो देवी सहित दर्जनों महिलाएं उपस्थित थी. उपस्थित महिलाओं ने अपने-अपने विचार व्यक्त किये. कहा कि सरकार महिलाओं को आर्थिक रूप से सबल बनाते हुए आत्मनिर्भर बनाने का काम करे. महिलाओं को आर्थिक मजबूती मिलने पर ही पुरुषों की बराबरी कर पायेगी. सरकार की संचालित योजनाएं भी महिलाओं के हिस्से आये और सभी की भागीदारी सुनिश्चित होनी चाहिए. संचालन प्रतिनिधि पवन कुमार सिंह ने किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola