अलग-अलग सड़क दुर्घटना में दो घायल, रेफर

Updated at : 09 Jun 2024 11:15 PM (IST)
विज्ञापन
अलग-अलग सड़क दुर्घटना में दो घायल, रेफर

मोहनपुर चौक पर बाइक से गिरकर महिला घायल

विज्ञापन

महागामा थाना क्षेत्र के मोहनपुर मुख्य सड़क पर अलग-अलग सड़क दुर्घटना में दो लोग घायल हो गये हैं. दोनों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गोड्डा रेफर किया गया. पहली घटना में गुलजारबाग गोड्डा की रहने वाली पूनम देवी बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गयी, जिसे इलाज के लिए रेफरल अस्पताल महागामा लाया गया. चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए गोड्डा रेफर कर दिया. घायल महिला को सिर में गंभीर चोट लगने की वजह से गोड्डा से भी बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया गया. घटना के संबंध में बताया जाता है कि घायल महिला अपने परिजन के साथ बाइक पर सवार होकर कहलगांव से गंगा स्नान कर वापस लौट रही थी. इस दौरान मोहनपुर चौक पर बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गयी. वहीं दूसरी घटना में पहाड़पुर बोआरीजोर के रहने वाले पटवारी मुर्मू, 70 वर्ष बाइक के धक्के से गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसे इलाज के लिए रेफरल अस्पताल महागामा लाया गया. चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए गोड्डा सदर अस्पताल रेफर कर दिया. घटना के संबंध में बताया जाता है कि घायल वृद्ध मोहनपुर में सड़क किनारे किसी व्यक्ति से बात कर रहा था. इसी दौरान अज्ञात बाइक सवार ने पीछे से धक्का मार कर मौके से फरार हो गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola