सात घंटे की बारिश से मेहरमा बायपास जलमग्न, खेतों में भरा पानी

Author Sanjeet kumar|Edited by Sameer Oraon
Updated:
विज्ञापन
सात घंटे की बारिश से मेहरमा बायपास जलमग्न, खेतों में भरा पानी

मेहरमा बायपास के खेत में जलजमाव. | Prabhat Khabar Network

गोड्डा जिले के मेहरमा क्षेत्र में बुधवार को हुई सात घंटे की मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया. मेहरमा बायपास के आसपास खेतों और दुकानों में पानी भर गया, जिससे भारी नुकसान हुआ. पुलियाओं की सफाई न होने को समस्या का मुख्य कारण बताया जा रहा है.

विज्ञापन

गोड्डा जिले के मेहरमा क्षेत्र में बुधवार को लगातार करीब सात घंटे तक हुई मूसलाधार बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया. भारी वर्षा के कारण मेहरमा बायपास के आसपास स्थित खेतों में व्यापक जलजमाव हो गया. वहीं, बायपास के समीप स्थित एक लकड़ी मिल और दो ढाबों में पानी घुस जाने से उन्हें अस्थायी रूप से बंद करना पड़ा. स्थानीय लोगों के अनुसार बुधवार शाम से शुरू हुई बारिश देर रात तक जारी रही. वर्षा का पानी तथा बाजार क्षेत्र का जल जिस पुलिया से होकर निकलता था, उसके अवरुद्ध हो जाने के कारण पानी की निकासी बाधित हो गयी. परिणामस्वरूप खेतों और आसपास के इलाकों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गयी. ग्रामीणों ने बताया कि कुछ समय बाद पुलिया के पास जमी मिट्टी का कुछ हिस्सा बह जाने से पानी की निकासी शुरू हुई, जिससे जलस्तर में धीरे-धीरे कमी आयी. उनका कहना है कि यदि पुलियों की नियमित एवं समुचित सफाई नहीं करायी गयी तो भविष्य में भी बारिश के दौरान ऐसी समस्या बनी रहेगी. ग्रामीणों ने जिला प्रशासन एवं संबंधित विभाग के वरीय अधिकारियों से मेहरमा बायपास क्षेत्र की सभी पुलियों की शीघ्र सफाई कराने की मांग की है, ताकि वर्षा के दौरान जलनिकासी सुचारु बनी रहे और लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े.


विज्ञापन
Sanjeet Kumar

लेखक के बारे में

By Sanjeet Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola