सड़क पर लटक रहे बबूल के पेड़ से टकराकर बाइक सवार की मौत

Updated:
विज्ञापन
सड़क पर लटक रहे बबूल के पेड़ से टकराकर बाइक सवार की मौत

बाइक पर सवार पत्नी व बच्चे घायल

विज्ञापन

बसंतराय थाना क्षेत्र के आइचा पुल के समीप बसंतराय-कोरियन मुख्य मार्ग पर सोमवार की शाम 7: 30 बजे बसंतराय की ओर से कोरियन की तरफ जा रहे एक दंपती की सड़क किनारे लटक रहे बबूल के पेड़ से टकराकर घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. वहीं पत्नी और बच्चे आंशिक रूप से घायल हो गये. मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के बेलाकित्ता गांव निवासी मोहम्मद सिद्दीक के पुत्र मोहम्मद रिजवान के रूप में हुई है. राहगीरों द्वारा स्थानीय थाना को सूचना दी गयी. घटना की सूचना पाकर बसंतराय पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर थाना लाया. घटनास्थल पर मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने प्रखंड प्रशासन के विरुद्ध जमकर बवाल काटा. विरोध करते हुए ग्रामीणों ने कहा कि बीते लंबे समय से सड़क पर बबूल का पेड़ लटक रहा था. आये दिन हर रोज छोटी-बड़ी दुर्घटनाएं भी हो रही थी. बावजूद प्रशासन के कानों में जू तक नहीं रेंगा. परिणाम स्वरूप बाइक सवार की आज घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गयी. ग्रामीणों ने भारी विरोध दर्ज करते हुए मुआवजे की मांग की. थाना प्रभारी सत्यदीप ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर थाना लाया गया है. आगे की कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola