डोय पंचायत में लाखों की लागत से लगा सोलर जलमीनार पड़ा है बेकार

Updated at : 19 Mar 2025 11:45 PM (IST)
विज्ञापन
डोय पंचायत में लाखों की लागत से लगा सोलर जलमीनार पड़ा है बेकार

-पेयजल के लिए हो रही है ग्रामीणों को परेशानी

विज्ञापन

मेहरमा प्रखंड क्षेत्र के डोय पंचायत में लाखों की लागत से लगा सोलर जलमीनार बेकार पड़ा है. सोलर जलमीनार बेकार पड़ने के कारण पंचायत क्षेत्र के ग्रामीणों को पेयजल के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. बता दें कि इस पंचायत में चार गांव डोय, कमरगामा, हरिपुर व महुआडीह गांव पड़ता है. इस पंचायत में लगभग साढ़े हजार वोटर है. जबकि इस पंचायत की कुल आबादी लगभग ग्यारह हजार के करीब है. इस पंचायत में मुस्लिम, यादव, मंडल, आदिवासी, हरिजन, तत्वा, केवट, धोबी, नाइ की जाति के लोग हैं. ग्यारह हजार की आबादी वाले पंचायत में 15 वें वित्त से 15 सोलर जलमीनार को लगभग 40 लाख की लागत से लगाया गया था. इस पंचायत में पेयजल की समस्या होने के कारण जब सोलर जलमीनार को लगाया गया है. सोलर जलमीनार लगने से ग्रामीणों का हदतक पेयजल की समस्या दूर हो गयी थी. पेयजल की समस्या से निजात मिलने से ग्रामीणों में काफी खुशी थी. लोग इस बात से जिला प्रशासन या फिर जनप्रतिनिधि का खूब प्रशंसा करते दिख रहे थे. इस पंचायत की स्थिति यह थी कि फरवरी मार्च महीने में ही पेयजल कूप सुख जाता था. ग्रामीण अपने प्यास बुझाने के लिए दुसरे के पेयजल कूप या फिर दुसरे के घर के बोरिंग के पानी से अपनी प्यास बुझाते थे. मगर 15 सोलर जलमीनार में मात्र तीन जलमीनार ठीक है और बांकी के तेरह जलमीनार कई वर्षों से खराब पड़ा हुआ है. सोलर जलमीनार खराब होने के कारण ग्रामीण आज महंगे दर पर डब्बे का पानी लेकर अपनी प्यास बुझा रहे हैं. हालांकि पंचायत के मुखिया के द्वारा लगे सोलर जलमीनार को ठीक भी कराया गया मगर पानी का लेयर कम होने के कारण पुनः खराब पड़ा हुआ है. ग्रामीण मो नवाब, मो अफजल, मो सिराज, प्रकाश ठाकुर, रंजन ठाकुर, मनोज मंडल, संजय साह, हेमंत साह, बाबूराम हांसदा, संजय शर्मा, रामु तांती, पप्पू तांती ने वरीय पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि से सभी जलमीनार को ठीक कराने की मांग की है.

क्या कहते हैं मुखिया

पंचायत में लगे जलमीनार को दो तीन बार ठीक कराया गया है मगर पानी का लेयर कम होने के कारण कुछ ही दिनों में मोटर जल जाता है. जबतक इन सभी गांव में डीप बोरिंग नहीं हो जाता है तबतक पेयजल की समस्या से निजात नहीं मिलेगा.

– मुसर्रत आरा, मुखिया डोय.B

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

SANJEET KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola