23 को धूमधाम से मनेगी वीर कुंवर सिंह की जयंती, तैयारी में जुटी क्षत्रिय महासभा

सदर प्रखंड के दियारा गांव स्थित स्नेह वाटिका में क्षत्रिय महासभा की बैठक हुई. इसमें तैयारी पर चर्चा की गयी.
प्रतिनिधि,गोड्डाजिला मुख्यालय में 23 अप्रैल को बाबू वीर कुंवर सिंह की जयंती मनायी जायेगी. इस बाबत सोमवार को सदर प्रखंड के दियारा गांव स्थित स्नेह वाटिका में क्षत्रिय महासभा की बैठक बुलायी गयी थी. बैठक जयकांत सिंह की अध्यक्षता में रखी गयी थी. इसमें जिले के जाने माने क्षत्रिय समाज के लोगों ने बैठक में अपनी एकजुटता दिखायी. इस बार जोर-शोर से बाबू वीर कुंवर सिंह की जयंती मनाये जाने का संकल्प लिया गया. जुटे लोगों ने आयोजन की बाबत तैयारियों को लेकर चर्चा की. बताया कि इस बार कार्यक्रम को भव्य तरीके से मनाया जायेगा. मुख्य अतिथि श्रम नियोजन मंत्री संजय प्रसाद यादव व जिप चेयरमैन बेबी देवी रहेगी. सभी को तैयारियों का जिम्मा सौंप दिया गया है. बैठक में स्मारक स्थल के सौंदर्यीकरण व नवीनीकरण को लेकर जिप चेयरमैन बेबी देवी ने 10 लाख रुपये देने पर सहमति जतायी. बताया गया कि स्मारक स्थल का रंग-रोगन शुरू कर दिया जायेगा. इस दौरान क्षत्रिय महासभा का अपना कार्यालय बनाये जाने पर भी चर्चा की गयी. करनी सेना के अध्यक्ष बंटी सिंह ने भी कार्यक्रम को भव्य तरीके से मनाने में अपना सुझाव दिया. बैठक में सभा के सदस्य किंकर सिंह, प्रलय सिंह, जिप सदस्य राघवेंद्र सिंह, ध्रुव सिंह, संतोष सिंह, राजद जिला उपाध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह, नवीन सिंह, अमरेंश सिंह, मुखिया संजय सिंह, उदय कांत सिंह, निरंजन सिंह, ठाकुर शिवेंद्र सिंह, संजीव कुमार सिंह, संजीव चौधरी , सरोज सिंह, बंटी सिह, अमित सिंह, कुंदन सिंह, पिंटू सिंह, इंदु सिंह आदि थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




