गोड्डा में लोक अदालत आयोजित, 36 मामले निपटाये और 5.06 लाख की वसूली

Updated:
विज्ञापन
गोड्डा में लोक अदालत आयोजित, 36 मामले निपटाये और 5.06 लाख की वसूली

विभिन्न सिविल और क्रिमिनल मामलों का आपसी सुलह समझौते से निष्पादन, चार न्यायिक बेंचों ने किया कार्य

विज्ञापन

गोड्डा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से प्राधिकरण के चेयरमैन एवं पीडीजे रमेश कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को सिविल कोर्ट परिसर में लोक अदालत का आयोजन किया गया. इस दौरान लोक अदालत में कुल 36 मामलों का निपटारा आपसी सुलह और समझौते के आधार पर किया गया तथा 5,06,000 रुपये की वसूली की गयी. लोक अदालत का संचालन प्राधिकरण के सचिव दीपक कुमार द्वारा किया गया. उन्होंने बताया कि निष्पादित मामलों में क्रिमिनल कंपाउंडेबल के तीन मामले और बिजली संबंधित 33 मामलों का समाधान किया गया. मामलों के त्वरित निष्पादन के लिए चार न्यायिक बेंच का गठन किया गया था. प्रथम न्यायिक बेंच में फैमिली कोर्ट मामलों की सुनवाई की गयी, जिसमें परिवार न्यायालय के प्रधान जज अनिल कुमार पांडेय और एलएडीसी प्रधान संजय कुमार सहाय ने सुनवाई की. दूसरी न्यायिक बेंच में एमएसीसी, बिजली, सिविल अपील, क्रिमिनल अपील, भूमि अधिग्रहण, राजस्व, श्रम वाद और अन्य ट्रिब्यूनल मामलों का निपटारा. सुनवाई तृतीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश ऋचा श्रीवास्तव और एलएडीसी अजीत कुमार ने की. तीसरी न्यायिक बेंच में सीजेएम कोर्ट, सबजज पंचम प्रवीण उरांव, सबजज प्रथम और एसडीजेएम कोर्ट से संबंधित मामलों का निपटारा. सुनवाई सब जज तृतीय रेमी प्रफुल्ल बा और एलएडीसी आयुष राज ने की. चतुर्थ न्यायिक बेंच में प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी खालिद अली अहमद, सतीश कुमार मुंडा और राज कल्याण कोर्ट से संबंधित मामलों का निपटारा. सुनवाई सब जज प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी मुक्ति भगत और एलएडीसी लीली कुमारी ने की. लोक अदालत में निष्पादन किये गये मामलों और वसूली से क्षेत्र में न्यायिक प्रक्रिया के त्वरित निष्पादन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sanjeet Kumar

लेखक के बारे में

By Sanjeet Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola