हाट बाजार के दिन भगैया चौक पर घंटों जाम, राहगीरों और वाहन चालकों में हाहाकार

Published by : SANJEET KUMAR Updated At : 06 Feb 2026 10:52 PM

विज्ञापन

आवागमन ठप, बड़ी वाहनों पर रोक लगाने की ग्रामीणों ने की मांग

विज्ञापन

ठाकुरगंगटी प्रखंड क्षेत्र के भगैया चौक पर हाट बाजार के दिन लोगों को अक्सर घंटों जाम में फंसे रहने की समस्या बनी रहती है. शुक्रवार और मंगलवार को बड़े पैमाने पर हाट लगने के कारण छोटी और बड़ी वाहनों की लंबी कतार लग जाती है. इस मार्ग से मिर्जाचौकी, बोआरीजोर सहित अन्य स्थानों से व्यापारी आते हैं और लोग मिर्जाचौकी रेलवे स्टेशन, बाराहाट और पीरपैंती के लिए भी इसी मार्ग से आवाजाही करते हैं. जाम के कारण न केवल वाहन चालक परेशान होते हैं, बल्कि राहगीरों का भी आवागमन बाधित हो जाता है. कभी-कभी जाम इतना लंबा खिंच जाता है कि सड़क पर आवाजाही पूरी तरह ठप हो जाती है और केवल वाहनों की हॉर्न की आवाज सुनाई देती है. स्थानीय ग्रामीण निसार अहमद, बबलू मंडल, शंभु पंडित, रामप्रवेश यादव, गुड्डू कुमार और टिंकू जयसवाल ने बताया कि हाट बाजार के दिन चौक पर भयानक जाम हो जाता है. जाम के कारण सड़क पार करना भी मुश्किल हो जाता है और मिर्जाचौकी रेलवे स्टेशन जाने वाले कई यात्रियों की ट्रेन छूट जाती है. इससे लोगों का समय बर्बाद होने के साथ अन्य विकल्प अपनाना पड़ता है. ग्रामीणों ने प्रशासन से हाट के दिन बड़ी वाहनों के परिचालन पर रोक लगाने और जाम प्रबंधन सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि लोग परेशानी मुक्त आवागमन कर सकें.

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola