बालू ढुलाई करनेवाले ट्रैक्टर संचालक ने की युवक की पिटाई, भर्ती

Updated at : 13 Apr 2025 7:47 PM (IST)
विज्ञापन
बालू ढुलाई करनेवाले ट्रैक्टर संचालक ने की युवक की पिटाई, भर्ती

बालू की ढुलाई करना युवक को महंगा पड़ गया. ढुलाई में लगे ट्रैक्टर संचालक समेत अन्य ने उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी. इसके बाद युवक को उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

विज्ञापन

मोतिया ओपी क्षेत्र के भारतीकित्ता गांव की घटना बालू ढुलाई नहीं करने की बात कह रहा था युवक प्रतिनिधि, गोड्डा मोतिया ओपी क्षेत्र के भारतीकित्ता गांव में बालू की ढुलाई करना युवक को महंगा पड़ गया. ढुलाई में लगे ट्रैक्टर संचालक समेत अन्य ने उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी. इसके बाद युवक को उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. लाठी से पिटाई होने के बाद युवक पप्पू गंभीर रूप से जख्मी हो गया है. घायल युवक के भाई दिलीप बगवै ने बताया कि मोतिया ओपी के भारतीकित्ता गांव में बालू की अवैध ढुलाई की जा रही थी. युवक ढुलाई करने से मना कर रहा था. बताया कि ट्रैक्टर के आने से हादसे का डर बना रहता है. इसका विरोध करने पर राकेश कुमार यादव समेत अन्य ने दोनों की पिटाई कर दी. हालांकि दिलीप को हल्की चोट आयी है. घायल युवक के परिजनों ने बताया कि यहां कई हजार बालू डंप है. आये दिन ट्रैक्टर से बालू का उठाव किया जा रहा है. बताया कि कभी-कभी तो हाइवा से भी उठाव किया जाता है. मना करने पर बेरहमी से पिटाई कर दी गयी. परिजनों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी है. पुलिस छानबीन में जुट गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola