सुंदरपहाड़ी में भुस्की पहाड़ पर ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत, चार मजदूर घायल

Updated:
विज्ञापन
सुंदरपहाड़ी में भुस्की पहाड़ पर ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत, चार मजदूर घायल

-पहाड़ से उतरते समय अनियंत्रित हुआ ट्रैक्टर, मजदूर भी थे सवार

विज्ञापन

गोड्डा जिले के सुंदरपहाड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत भुस्की पहाड़ पर बुधवार की सुबह करीब 10:30 बजे एक भीषण सड़क हादसा हुआ. पहाड़ से नीचे उतरते समय एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसमें दबने से चालक संतलाल राय (28 वर्ष) की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी. संतलाल राय रामपुर (ठाकुर टोला), सुन्दरपहाड़ी थाना क्षेत्र का निवासी था. पिता का नाम तिलक राय है. जानकारी के अनुसार संतलाल राय ट्रैक्टर पर चार मजदूरों को लेकर भुस्की पहाड़ से नीचे उतर रहा था. इसी दौरान ढलान पर संतुलन बिगड़ने से ट्रैक्टर पलट गया. हादसा इतना जबरदस्त था कि संतलाल राय को संभलने का मौका तक नहीं मिला और वह ट्रैक्टर के नीचे दब गया. चारों मजदूर मामूली रूप से घायल हुए. स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला गया. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए गोड्डा सदर अस्पताल भेज दिया. मृतक के बड़े भाई ने बताया कि संतलाल राय अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे थे. उनकी पत्नी फूलकुमारी देवी और 7 वर्षीय पुत्री चंचल कुमारी का जीवन अब अत्यंत कठिनाई में पड़ गया है. घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन रो-रोकर बुरी तरह व्यथित हैं. गांव में मातम का माहौल छा गया है और परिजनों की चीख-पुकार से पूरा इलाका गमगीन हो गया है.

क्या कहते हैं थाना प्रभारी

पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है. परिजनों की ओर से अभी तक कोई आवेदन नहीं मिला है. आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

-विधान पटेल, थाना प्रभारी, सुन्दरपहाड़ीB

विज्ञापन
Sanjeet Kumar

लेखक के बारे में

By Sanjeet Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola