कजरैल व रुंजी में मां दुर्गा प्रतिमा का शांतिपूर्ण विसर्जन

Updated:
विज्ञापन
कजरैल व रुंजी में मां दुर्गा प्रतिमा का शांतिपूर्ण विसर्जन

महिलाएं एक-दूसरे को सिंदूर लगाकर मां की कर रही थी पूजा

विज्ञापन

क्षेत्र के कजरैल दुर्गा मंदिर और रुंजी दुर्गा स्थान में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन शांति पूर्ण माहौल में किया गया. गांव में स्थापित मां की प्रतिमा को मंदिर परिसर से निकालकर पूरे गांव में विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर घुमाया गया. गांव के लोग मां के अंतिम विदाई के जश्न में शामिल हुए. कोई नम आंखों से श्रद्धांजलि दे रहा था, तो कोई पूजा-अर्चना कर मैया को अंतिम विदाई दे रहा था. महिलाएं एक-दूसरे को सिंदूर लगाकर मां की पूजा कर रही थीं. कजरैल गांव में कजरैल नदी और रुंजी गांव में तालाब में प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया. इस दौरान मजिस्ट्रेट उपस्थित थे. थाना प्रभारी राजन कुमार राम ने बताया कि पूरे कार्यक्रम में पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा. विसर्जन स्थल पर दर्जनों चौकीदार और अन्य पुलिस बल तैनात थे, ताकि शांति पूर्ण वातावरण में प्रतिमाओं का विसर्जन हो सके.

विज्ञापन
Sanjeet Kumar

लेखक के बारे में

By Sanjeet Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola