मधुरा पंचायत में सोलर जलमीनार खराब, ग्रामीण परेशान

Updated:
विज्ञापन
मधुरा पंचायत में सोलर जलमीनार खराब, ग्रामीण परेशान

पांच वर्ष पूर्व स्थापित जलमीनार महीनों से बंद, ग्रामीणों को पेयजल और राहगीरों को भी समस्या

विज्ञापन

मेहरमा प्रखंड क्षेत्र के मधुरा पंचायत में सड़क किनारे स्थापित सोलर जलमीनार महीनों से खराब होने के कारण ग्रामीणों को पेयजल की गंभीर समस्या का सामना करना पड़ रहा है. बताया गया कि यह सोलर जलमीनार लगभग पांच वर्ष पूर्व 14वें वित्त से लगभग तीन लाख रुपये की लागत से लगाया गया था. जलमीनार के लगने से ग्रामीणों में खुशी थी, क्योंकि इससे न केवल पानी की समस्या हल होगी, बल्कि जलमीनार में फिल्टर होने के कारण स्वच्छ पानी भी उपलब्ध होगा. मगर कुछ ही महीनों बाद जलमीनार खराब हो गया. जलमीनार के खराब होने से ग्रामीणों की खुशी छिन गयी और जलमीनार चापानल में होने के कारण चापानल भी खराब हो गया. इसका असर ग्रामीणों की पानी की सुविधा पर पड़ा. सड़क किनारे होने के कारण राहगीर भी जलमीनार से पानी पीकर अपनी प्यास बुझाते थे, लेकिन अब उन्हें महंगे दामों में बोतलबंद पानी खरीदना पड़ रहा है. ग्रामीण निरंजन यादव, पंकज यादव, बदरी मंडल, संजय यादव, बिलास मंडल, पीयूष कुमार और मनोज मंडल ने वरीय पदाधिकारियों से जलमीनार को जल्द से जल्द ठीक करने की मांग की है.

क्या कहते हैं मुखिया

कई बार जलमीनार को ठीक कराया गया, लेकिन कुछ ही दिन बाद यह पुनः खराब हो गया. वरीय पदाधिकारियों के निर्देश पर इसे फिर से ठीक कराया जाएगा.

-सुधीर सिंह, मुखिया, मधुरा पंचायतB

विज्ञापन
Sanjeet Kumar

लेखक के बारे में

By Sanjeet Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola