डीसी कार्यालय के सामने धरना देगा संयोजिका अध्यक्ष संघ

Updated at : 22 Sep 2024 11:21 PM (IST)
विज्ञापन
डीसी कार्यालय के सामने धरना देगा संयोजिका अध्यक्ष संघ

विद्यालय प्रबंधन समिति के गठन के नाम पर पूर्व से रसोईया व संयोजिका को हटाने की तैयारी पर संघ आक्रोशित

विज्ञापन

झारखंड प्रदेश विद्यालय रसोइया संयोजिका अध्यक्ष संघ की प्रखंड स्तरीय बैठक रविवार को मध्य विद्यालय पथरगामा प्रांगण में आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता संघ की जिला अध्यक्ष बबीता कुमारी आनंद ने की. बैठक में बबीता कुमारी आनंद ने बताया कि निदेशक राज्य शिक्षा परियोजना परिषद पत्रांक के आलोक में विद्यालय प्रबंधन समिति का पुनर्गठन करने का निर्देश प्राप्त है. इसमें जिले के कुछ विद्यालयों में विद्यालय प्रबंधन समिति के पुनर्गठन में पूर्व से कार्यरत व प्रशिक्षित संयोजिकाओं को अवैध तरीके से हटाया जा रहा है, जो शिक्षा सचिव एवं निदेशक राज्य परियोजना झारखंड सरकार एवं उपायुक्त गोड्डा द्वारा पूर्व में दिये गये आदेश का उल्लंघन है. उन्होंने बताया कि जिले में हटाये गये संयोजिका को वापस कार्य पर रखने का आदेश यदि जिला शिक्षा अधीक्षक द्वारा नहीं दिया जाता है, तो एक सप्ताह के बाद जिला मुख्यालय के समक्ष विशाल प्रदर्शन व धरना सत्याग्रह करने का निर्णय लिया जाएगा. इसकी सूचना डीसी, जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला शिक्षा अधीक्षक गोड्डा को दे दी गयी है. जिला अध्यक्ष ने बताया कि 02 अगस्त को शिक्षा सचिव के साथ एवं 28 अगस्त को शिक्षा मंत्री के साथ संघ की वार्ता हुई थी, जिसमें स्पष्ट किया गया था कि किसी भी रसोईया संयोजिका को कार्य से मुक्त नहीं किया जाएगा. लेकिन गोड्डा जिला में प्रबंधन समिति के गठन के समय प्रधानाध्यापक द्वारा पर्यवेक्षक एवं प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी की मिली भगत से महागामा, बसंतराय, मेहरमा, ठाकुरगंगटी, पोड़ैयाहाट प्रखंड में पूर्व से कार्य संयोजिकाओं को हटाया जा रहा है. इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. बताया कि आगामी 27 अक्टूबर को कैबिनेट की बैठक में शिक्षा मंत्री के साथ हुई वार्ता के अनुरूप रसोइया के मानदेय में यदि वृद्धि नहीं की जाती है और हटायी गयी संयोजिका को वापस कार्य पर नहीं लिया जाता है, तो प्रदेश कमेटी के आह्वान पर 01 अक्टूबर 2024 को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आवास के समक्ष विशाल प्रदर्शन किया जाएगा. बैठक को जिला सचिव सोनी कुमारी एवं जिला कार्यकारी सदस्य प्रेमलता देवी ने भी संबोधित किया. बैठक में पूनम देवी, इंदु देवी, जानकी देवी, मरांगमय, पुष्पा हांसदा, अरुणा देवी, शीला देवी, गंधारी देवी, बिजली देवी, अंजनी देवी, गीता देवी, विनोती देवी, अंजू कुमारी, कौशल्या देवी, लक्ष्मी देवी, प्रमिला देवी, प्रतिमा, छबिया, प्रमिला देवी, सुहागिन मरांडी, मेहंदी मुर्मू, गायत्री देवी, प्रेमलता देवी, कल्पना देवी, सरोजिनी टुडू, अल्पना सोरेन, सुहागिन मरांडी, पकलू मुर्मू, प्रमिला किस्कू, रीता देवी, सोनी देवी, सुहागिन मरांडी, अल्पना सोरेन, सनोति टुडू, सरोजिनी सोरेन समेत बड़ी संख्या में रसोईया एवं संयोजिकाएं मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola